Next Story
Newszop

Solar Eclipse: सदी में एक बार लगने वाला पूर्ण सूर्य ग्रहण चौंकाएगा, क्या 2 अगस्त को पूरी दुनिया अंधेरे में डूब जाएगी? जानें सच

Send Push
रियाद: दुनियाभर के खगोल विज्ञान में दिलचस्पी रखने वाले लोगों में इस समय पूर्ण सूर्य ग्रहण की चर्चा हो रही है। ये सूर्य ग्रहण 2 अगस्त 2027 को होगा और 6 मिनट से ज्यादा समय तक चलेगा। इस ग्रहण की चर्चा के साथ ही इसको लेकर कई तरह के दावे भी इंटरनेट और सोशल मीडिया पर सामने आए हैं। इसमें एक दावा यह है कि 2 अगस्त को पूरी दुनिया छह मिनट के लिए अंधेरे में डूब जाएगी। हालांकि इसमें पूरी तरह सच्चाई नहीं है। दो अगस्त के सूर्य ग्रहण के दौरान कोई वैश्विक ब्लैकआउट नहीं होने जा रहा है।



2 अगस्त, 2027 को होने वाले वाले ग्रहण को 'सदी का सूर्य ग्रहण' कहा जा रहा हैं। इस दिन चंद्रमा 6 मिनट 22 सेकंड तक सूर्य को पूरी तरह से ढक लेगा। यह 21वीं सदी में धरती पर पूर्ण सूर्य ग्रहण की सबसे लंबी अवधि होगी। इससे पहले 8 अप्रैल, 2024 को मेक्सिको, अमेरिका और कनाडा में हुए पूर्ण सूर्य ग्रहण की अवधि 4 मिनट और 28 सेकंड थी।





100 नहीं 87 वर्ष का ग्रहण2 अगस्त, 2027 को 21वीं सदी (वास्तव में 1991 के बाद से) धरती पर सबसे लंबा पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा। हालांकि 100 साल के दावे में पूरी तरह सच्चाई नहीं है। अगस्त, 2027 का पूर्ण ग्रहण 87 वर्षों का सबसे लंबा पूर्ण ग्रहण है। यानी यह 100 वर्ष का सबसे लंबा ग्रहण नहीं है लेकिन इसे सदी का सूर्य ग्रहण कहा जा रहा है।



2027 के पूरी दुनिया में अंधेरा छाने की बात भी पूरी तरह ठीक नहीं है। यह पूरी पृथ्वी से नहीं गुजरेगा, इसका असर अफ्रीका और अरब में ज्यादा होगा। इस दौरान पूर्ण सूर्यग्रहण स्पेन, जिब्राल्टर, मोरक्को, अल्जीरिया, ट्यूनीशिया, लीबिया, मिस्र, सूडान, सऊदी अरब, यमन और सोमालिया में दिखाई देगा। आंशिक सूर्यग्रहण अफ्रीका, यूरोप और दक्षिणी एशिया के कुछ हिस्सों में दिखाई देगा। दुनिया का बाकी हिस्सा सामान्य रहेगा।



Video

कैसे देखें सूर्य ग्रहणपूर्ण सूर्यग्रहण देखना एक दुर्लभ और विस्मयकारी अनुभव होता है। 2 अगस्त, 2027 को होने वाले पूर्ण सूर्य ग्रहण को भारत और उसके पड़ोसी देशों में नहीं देखा जा सकेगा। इसे देखने के लिए ट्यूनीशिया के समुद्र तट याा फिर, मिस्र का लक्सर एक शानदार जगह हो सकती है। सूर्य ग्रहण को देखने के लिए चश्मे का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए। नंगी आंखों से सूर्य ग्रहण देखना नजर को नुकसान कर सकता है।

Loving Newspoint? Download the app now