रायपुर: छत्तीसगढ़ में नक्सलियों पर प्रहार जारी है, इससे नक्सली बौखलाए हुए हैं। बीजापुर जिले में नक्सलियों ने दो ग्रामीणों की हत्या कर दी है। बताया जा रहा है कि चार-पांच की संख्या में आए अज्ञात नक्सलियों ने ग्रामीणों की हत्या की है। यह घटना देर रात हुई। मृतकों की पहचान कवासी जोगा और मंगालू कुरसम के रूप में हुई है। 20 जुलाई को बीजापुर में ही नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट किया था। इसमें एक युवक घायल हो गया था।
अलग-अलग गांव के निवासी थे दोनों
बीजापुर पुलिस ने बताया है कि मृतक कवासी जोगा चुतवाही गांव के रहने वाले थे। मंगालू कुरसम बड़ा तार्रेम के निवासी थे। यह इलाका तार्रेम थाना क्षेत्र में आता है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। साथ ही घटना के पीछे कौन लोग हैं, उसकी जानकारी जुटा रही है।
20 जुलाई को IED ब्लास्ट
इससे पहले, 20 जुलाई को कोंडापड़गु गांव में एक किशोर घायल हो गया था। यह घटना तब हुई जब वह जंगल में मवेशी चरा रहा था। तभी एक प्रेशर IED में विस्फोट हो गया। पुलिस का कहना है कि यह IED नक्सलियों ने लगाया था।
बीजापुर पुलिस के अनुसार, विस्फोट शाम करीब 5:00 बजे हुआ। लड़के का नाम कृष्णा गोटा है। वह फकीर का बेटा है और कोंडापड़गु गांव का रहने वाला है। कृष्णा का पैर और चेहरा बुरी तरह जख्मी हो गया। उसे तुरंत बीजापुर के जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां उसका इलाज चल रहा है।
पुलिस ने कहा कि यह नक्सलियों का कायरतापूर्ण कार्य है। आईईडी से अब मासूम बच्चे भी सुरक्षित नहीं है। नक्सली डर और हिंसा फैलाने के लिए बच्चों को भी निशाना बना रहे हैं।
लोगों से सावधान रहने की अपील
इसके साथ ही पुलिस ने लोगों से जंगल वाले इलाकों में सावधान रहने को कहा है। पुलिस ने कहा कि अगर कोई संदिग्ध चीज दिखे तो तुरंत पुलिस स्टेशन या सुरक्षा कैंप को बताएं। बीजापुर पुलिस ने निवासियों से आग्रह किया है कि वे जंगल क्षेत्रों में अत्यधिक सतर्कता बरतें और किसी भी असामान्य चीज के बारे में तुरंत निकटतम पुलिस स्टेशन या सुरक्षा शिविर को सूचित करें।

You may also like
जस्टिस यशवंत वर्मा को हटाने के लिए 63 राज्यसभा सांसदों ने सभापति को सौंपा पत्र
केली क्लार्कसन ने डेटिंग से दूरी बनाने के कारण बताए
उपराष्ट्रपति पद से धनखड़ के इस्तीफे पर विपक्ष ने जताई हैरानी
लोजपा ने दिल्ली पुलिस से चिराग पासवान की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की
40-50 की उम्र पार कर चुके बॉलीवुड के ये दस कुंवारे स्टार्स हैं हैप्पिली सिंगल, कुछ ने प्यार करने के बाद भी नहीं बसाया घर`