चेन्नई: आज यानी 19 अगस्त को एशिया कप 2025 के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम का ऐलान बीसीसीआई ने कर दिया है। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में 9 सितंबर से भारत यूएई में एशिया कप खेलेगी। एक जगह एशिया कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान हुआ तो दूसरी ओर महाराष्ट्र के लिए अपनी पहली पारी खेलते हुए, भारत के लिए तीनों फॉर्मेट खेल चुके पृथ्वी शॉ ने शानदार बैटिंग करते हुए बुची बाबू टूर्नामेंट में शतक ठोक डाला। उन्होंने मैच के दूसरे दिन यह कारनामा किया। पृथ्वी शॉ ने छत्तीसगढ़ के खिलाफ 122 गेंदों में 100 रन बनाए, जिसमें 14 चौके और एक छक्का शामिल था।
फॉर्म और फिटनेस की चिंताओं के बीच, 25 साल के पृथ्वी शॉ ने खिलाड़ी ने इस साल की शुरुआत में मुंबई छोड़ महाराष्ट्र टीम के साथ जुड़ गए थे। पिछले सीजन में उन्हें मुंबई की रणजी ट्रॉफी टीम से बाहर कर दिया गया था और विजय हजारे ट्रॉफी के लिए भी उनको नहीं चुना गया था।
कब आखिरी बार भारतीय टीम के लिए खेले थे पृथ्वी शॉ
पृथ्वी शॉ ने आखिरी बार भारतीय टीम के लिए 2021 में खेला था। उनका आखिरी मैच श्रीलंका के खिलाफ टी20 फॉर्मेट में था। शॉ के करियर की शुरुआत तो काफी धमाकेदार हुई थी। लेकिन, एकदम से उनका डाउनफॉल आया और अब वह इस वक्त भारतीय टीम में वापसी करने के आसपास भी नहीं हैं। पृथ्वी ने भारतीय टीम के लिए 5 टेस्ट में 339 रन, 6 वनडे में 189 तो टी20 में वह अब तक अपना खाता नहीं खोल पाए हैं।
पृथ्वी शॉ का आईपीएल करियर
पृथ्वी शॉ ने आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के लिए 2018 में डेब्यू किया था। उसके बाद से 2024 तक उन्होंने डीसी के लिए ही आईपीएल खेला, जिसमें उन्होंने 147.46 के स्ट्राइक रेट से 1892 रन बनाए। शॉ का आईपीएल 2024 का सीजन बिल्कुल भी अच्छा नहीं रहा था, जिसके बाद उनको डीसी ने रिलीज कर दिया था। वहीं, मेगा ऑक्शन में उनको आईपीएल 2025 के लिए किसी ने नहीं खरीदा, जिसके चलते वह अनसोल्ड रहे थे।

You may also like
मोदी-जिनपिंग की अगली बैठक पक्की, क्या तियानजिन से निकलेगा नया संदेश?
ताइवान के पास चीन की सैन्य गतिविधि, 10 विमान और 6 नौसैनिक जहाज देखे गए
सीएम उमर अब्दुल्ला ने श्रीनगर में नेप-2020 पर हुए शैक्षिक सम्मेलन को किया संबोधित
तमिलनाडु : कोलाचेल फिशिंग हार्बर विस्तार के लिए तमिलनाडु सरकार ने केंद्र से मांगी धनराशि
महापौर व नगर आयुक्त एक सितंबर से अधिकारियों के साथ वार्डों में जाकर जनता को स्वच्छता के प्रति करेंगे जागरूक