Top News
Next Story
Newszop

आज का धनु राशिफल 22 अक्टूबर 2024 : कार्यक्षेत्र में किसी काम में मन नहीं लगेगा, खर्चे आय से अधिक होंगे

Send Push
Sagittarius Horoscope Today, 22 October 2024 : आज धनु राशि का करियर : धनु राशि वालों के लिए आज का दिन व्यापारिक मामलों में किसी प्रकार के तनाव और विवाद को दर्शाने वाला मिलेगा। ऑफिस में किसी प्रकार के विवाद में फंस सकते हैं। बिजनस में किसी किसी पार्टी से पेमेंट को लेकर झगड़ा विवाद हो सकता है। कोई कार्रवाई हो सकती है। जो लोग मीडिया और कम्युनिकेशन के काम से जुड़े हैं उनकी योजनाएं सफल होंगी और आपका काम सफल होगा। नौकरीपेशा वर्ग में कर्मचारी अपने काम को स्पष्टता से करें तो आपके लिए दिन आराम से कट जाएगा और आप हर प्रकार के विवाद से बचे रहेंगे। बॉस आपकी बात को पसंद करेंगे और आपको आगे बढ़ने का मौका देंगे। आज धनु राशि का पारिवारिक जीवन : धनु राशि के लोगों के लिए वैवाहिक संबंधों के मामले में दिन तनाव से भरा हो सकता है। आपका किसी काम को करने में मन नहीं लगेगा और आपस में लड़ाई हो सकती है। किसी पुरानी बात को लेकर आपस में बहस हो सकती है। बेहतर होगा कि आप क्रोध को नियंत्रित करें और अपनी भाषा की मर्यादा का ध्यान रखें। आज धनु राशि की सेहत : आपको कमर में दर्द हो सकता है। बेहतर होगा कि आप कोई भार वाली चीज न उठाएं। आपको जरूरत पड़ने पर डॉक्‍टर से सलाह लेने की जरूरत है। वरना आपकी समस्‍या और बढ़ सकती है। मेरुदंड को सीधी अवस्था में रखते हुए काम करने की आदत डालें। आज धनु राशि के उपाय : हनुमानजी की पूजा करें और मंदिर में जाकर 11 बार हनुमान चालीसा का पाठ करें।
Loving Newspoint? Download the app now