Next Story
Newszop

बिहार चुनाव के पहले बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का तबादला, पटना समेत कई जिलों के डीएम बदले

Send Push
पटनाः बिहार विधानसभा चुनाव के पहले नीतीश कुमार की सरकार ने बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल किया है। राज्य सरकार ने एक साथ 47 आईएएस अधिकारियों का ट्रांसफर किया है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से शनिवार को इसे लेकर अधिसूचना जारी कर दी गई है। इसके तहत पटना समेत कई जिलों के डीएम बदल गए हैं।



पटना के डीएम चंद्रशेखर अब आयुक्त बने

बिहार सरकार ने पटना के डीएम चंद्रशेखर सिंह को प्रमोशन देते हुए पटना प्रमंडल का आयुक्त बना दिया है। डा. चंद्रशेखर सिंह लंबे समय से पटना डीएम का पद पर तैनात थे। वो भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2010 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। उनकी जगह गया के डीएम त्यागराजन एस.एम को पटना का डीएम बना दिया है। त्यागराजन 2011 बैच के आईएएस अधिकारी हैं।



दरभंग और मुंगेर के डीएम बदले

इसके अलावा दरभंगा के डीएम राजीव रौशन को सारण प्रमंडल का आयुक्त बनाया है जबकि आईसीडीएस के निदेशक कोशल किशोर को दरभंगा प्रमंडल का आयुक्त बनाया गया है। वहीं मुंगेर के डीएम अवनिश कुमार सिंह को मुंगेर प्रमंडल का आयुक्त बनाया गया है। राज कुमार को तिरहुत प्रमंडल का आयुक्त बनाया गया है। वह पहले कम्फेड पटना के प्रबंध निदेश के पद पर तैनात थे।

Loving Newspoint? Download the app now