अगली ख़बर
Newszop

आज का मेष राशिफल, 13 नवंबर 2025 : चंद्रमा का गोचर आज रहेगा आपके लिए लाभदायक

Send Push
Aries Horoscope Today 13 November, 2025 :
आज मेष राशि का करियर राशिफल :
मेष राशि के जातको के लिए आज का दिन कामकाज के लिहाज से मिलाजुला रहेगा। आपको आज आर्थिक लाभ तो मिलेगा लेकिन आपको आज कुछ अनचाहे खर्च के लिए भी तैयार रहना होगा। नौकरी में आज आपको किसी सहकर्मी की वजह से तनाव मिल सकता है। लेकिन दिन का दूसरा भाग आपके पक्ष में रहेगा। आपको किसी वरिष्ठ और अनुभवी व्यक्ति से सहयोग मिलेगा। सरकारी योजनाओं का भी आप आज लाभ ले पाएंगे। विदेशी क्षेत्र से आपको आज लाभ मिल सकता है। होटल और दवाइयों के काम से जुड़े जातकों को आज विशेष रूप से लाभ मिलेगा।

आज मेष राशि का प्रेम और पारिवारिक राशिफल : घर परिवार के मामले में आज का दिन मेष राशि के जातको के लिए अच्छा है। आपका वैवाहिक जीवन आज सुखद होगा। प्रेमी के साथ आपको वक्त बिताने का मौका मिलेगा। पिता की ओर से आपको आज सहयोग मिलेगा। बच्चों की ओर से आपको आज प्रसन्नता मिलेगा। संतान के इच्छुक जातकों को आज कुछ सुखद समाचार मिल सकता है। किसी मित्र या पड़ोसी से भी आपको आज सहयोग मिलेगा। आप आज किसी शुभ काम में भाग ले सकते हैं।

आज मेष राशि की सेहत : आज का दिन सेहत के मामले आपके लिए अच्छा रहेगा। आप आज ऊर्जा और जोश से भरपूर रहेगे। लेकिन जिन लोगों को बवासीर की समस्या है उनको परेशानी आज बढ सकती है। सुपाच्य भोजन लें।

आज मेष राशि के उपाय : आज के दिन मेष राशि के जातको को उपाय के तौर पर हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए। गाय को चने की दाल और गुड़ खिलाएं।
न्यूजपॉईंट पसंद? अब ऐप डाउनलोड करें