मगर सबसे बड़ा और जरूरी सवाल अब भी एक ही है कि क्या हर महीने पार्लर या सैलून में जाकर पानी की तरह पैसे बहा देने का फैसला सही है और क्या इस पैसे को खर्चने के बाद आपके बालों में कोई अंतर नजर आ भी रहा है या नहीं? दरअसल, अब सच्चाई सुनने में भले ही कितनी भी कड़वी लगे, लेकिन हम सस्ते से सस्ते हेयर ट्रीटमेंट में भी ढ़ाई हजार रूपए लगाती हैं और हमारे बालों पर इस ट्रीटमेंट का असर ढ़ाई महीने भी नहीं रहता है। ऐसे में बालों का ख्याल कैसे रखा जाए?
प्रोडक्ट्स नहीं थाली पर दो ध्यान
अगर आपको भी अपने बालों को मजबूत और शाइनी बनाना है, तो आपको हेयर केयर प्रोडक्ट्स पर नहीं बल्कि अपनी थाली यानी अपनी डाइट पर ध्यान देना होगा। जी हां, अगर आपको बालों को बचना है, तो इस समस्या की जड़ पर काम करना होगा।
इसके बाद ही आपके बाल नेचुरली बेहतर होने शुरू होंगे और आपको अपने बालों पर आंख बंद करके पैसा नहीं बहाना पड़ेगा। ऐसे में आप डेली डाइट में क्या खा सकते हैं, इस बारे में जानकारी कंटेंट क्रिएटर रौनक माथुर ने अपनी इंस्टाग्राम वीडियो में दी है। आइए जान लेते हैं कि आप बालों के लिए किन चीजों का सेवन कर सकते हैं?
करी पत्ता खाने के फायदे
बता दें कि करी पत्ता एंटीऑक्सीडेंट और अमीनो एसिड से भरपूर होता है। ये समय से पहले बालों को सफेद होने से रोकने और इनकी नेचुरल ग्रोथ में मदद करते हैं। इसके लिए आप रोजाना कुछ ताजी करी पत्तियों को चबाकर खा सकते हैं।
नारियल पानी पिएं
नारियल पानी में हाइड्रेटिंग प्रॉपर्टीज + पोटैशियम की अच्छी मात्रा होती है। ये जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जो स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाते हैं और बालों की चमक में इजाफा करते हैं। आप इस पाने को सुबह के समय पी सकते हैं।
अलसी का पाउडर + दही खाएं

इस कॉम्बिनेशन में ओमेगा-3 फैटी एसिड + प्रोबायोटिक्स की अच्छी मात्रा है। इससे बालों की बनावट, हेयर ग्रोथ और डैंड्रफ कम करने में मदद मिलती है। ऐसे में आप नाश्ते में या दोपहर के खाने के साथ दही में 1 बड़ा चम्मच अलसी का पाउडर मिलाकर खा सकते हैं।
सूरजमुखी और कद्दू के बीज खाएं
इन दोनों बीजों के कॉम्बिनेशन में जिंक, बायोटिन, प्रोटीन और आयरन जैसे पोषक-तत्व पाए जाते हैं। ये सभी न्यूट्रिएंट्स स्वस्थ बालों के लिए जरूरी हैं। आप अपने नाश्ते में स्मूदी के साथ इन दोनों बीजों का सेवन कर सकते हैं।
बालों के लिए क्या खाएं?
मेथी का पानी पीने के फायदे
रात भर पानी में भीगे हुए मेथी दानों का पानी बालों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इससे बालों का झड़ना कम, स्कैल्प की सेहत में सुधार और जड़ों को अंदर से मजबूत बनाने में मदद मिलती है। इससे बाल मजबूत होते हैं।
(डिस्क्लेमर: लेख में दिए गए नुस्खे की जानकारी व दावे पूरी तरह से इंस्टाग्राम पर प्रकाशित वीडियो पर आधारित हैं। एनबीटी इसकी सत्यता, सटीकता और असर की जिम्मेदारी नहीं लेता है। किसी भी तरह के नुस्खे को आजमाने से पहले किसी एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।)
You may also like
इसी इंसान के कारण योगी आदित्यनाथ ने त्याग दिया था सब कुछ, देखिए गुरु-शिष्य की अनदेखी तस्वीरेंˏ
ये है दुनिया की सबसे अमीर और सुंदर क्रिकेटर, 5 साल में टूटी शादी। कम उम्र के खिलाड़ी से है संबंधˏ
बॉलीवुड की 10 हॉट एक्ट्रेस जो कभी नहीं करतीं बोल्ड सीन से इनकार
सिंगल रहना Vs शादी करना। जाने क्या है बेस्ट। कौन रहता है ज्यादा सुखी। दिमाग घुमा देगी सच्चाईˏ
आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang), 23 जुलाई 2025 : आज सावन शिवरात्रि व्रत, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त कब से कब तक