हाथरस: उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। शादी की सारी रस्मों के बाद जूता चुराई में साली ने जीजा से ऐसी डिमांड कर दी, जिससे दूल्हा गुस्सा हो गया और दुल्हन के ही सामने अंगूठी और माला फेंक कर चला गया। इसके बाद दुल्हन ने दूल्हे के साथ शादी करने से इनकार कर दिया। बिना दुल्हन के ही बारात मथुरा लौट गई।
7 नवंबर को हाथरस जिले के सहपऊ क्षेत्र के एक गांव में मथुरा के सुरीर क्षेत्र से बारात आई थी। बारात की खूब खातिरदारी की गई और शादी की सारी रस्में शुरू हुईं। जूता चुराई के दौरान दुल्हन की बहन यानी साली ने दूल्हे से पांच हजार रुपये नेग मांग लिए। इस पर दूल्हा पांच सौ रुपये देने पर अड़ा रहा। काफी देर तक नेग को लेकर बातचीत चलती रही। आखिर में दूल्हा गुस्सा होकर दुल्हन के सामने अंगूठी और माला फेंक कर चला गया। दूल्हे की इस हरकत से दुल्हन का पारा चढ़ गया और उसने शादी से इनकार कर दिया।
दुल्हन के शादी के इनकार की जानकारी जैसे ही परिजनों को हुई, तो परिजन उसको मनाने में जुट गए। काफी कोशिश के बाद भी दुल्हन ने किसी की नहीं सुनी। जब दुल्हन नहीं मानी तो दोनों पक्षों के बीच समझौता हुआ। शादी की दावत और खर्च का भुगतान किया गया। इसके बाद बिना दुल्हन के ही बारात मथुरा लौट गई। वहीं, पुलिस ने इस मामले में कोई जानकारी होने से इनकार किया है।

You may also like

ब्लास्ट के बाद अरुण जेटली स्टेडियम की बढ़ाई गई सुरक्षा, दिल्ली और जम्मू-कश्मीर के बीच चल रहा रणजी ट्रॉफी का मैच

प्रवीण श्रीमाल बने आध्यात्मिक विद्यापीठ के जिला समन्वयक, उत्तराखंड स्थापना दिवस पर हुआ मनोनयन

सवाई माधोपुर में 1 साल से लापता नाबालिग घर लौटी — फेसबुक लाइव में लगाए गांव के युवकों पर किडनैप के आरोप

यहां मौतˈ होने पर रिश्तेदार खा जाते हैं मुर्दे का मांस, वजह जान नहीं होगा यकीन﹒

“वे मुझसे बहुत खुश नहीं, लेकिन फिर मुझसे प्यार करेंगे....' क्या ट्रम्प भारत पर घटाने वाले है टैरिफ ? बयान से बढ़ी वैश्विक हलचल