मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ से चेन लूट की वारदात को अंजाम दिया गया। बाइक सवार दो युवकों ने बुजुर्ग महिला को रास्ता पूछने के बहाने रोका। इसके बाद महिला के गले से चेन छीनकर वे फरार हो गए। शहर के गंगानगर थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर बदमाशों ने दिनदहाड़े एक बुजुर्ग महिला से चेन लूट की वारदात को अंजाम दिया। बाइक सवार दो युवकों ने रास्ता पूछने के बहाने महिला को झांसा दिया। कुछ ही सेकंड में उनके गले से करीब दो तोला सोने की चेन झपट ली। पूरी वारदात आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, वायरल वीडियो सोमवार सुबह 11:49 बजे का दिख रहा है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अब इस मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
क्या है पूरा मामला?मेरठ के गंगानगर के पी ब्लॉक में रहने वाली 70 वर्षीय इंदिरा देवी सोमवार दोपहर के समय अपने घर के बाहर गाय और कुत्तों को खाना डालने निकली थीं। उसी दौरान सी ब्लॉक की तरफ से बाइक सवार दो युवक पहुंचे। उन्होंने महिला को अकेला देखकर वारदात की साजिश रची। इससे संबंधित वीडियो वायरल हुआ है। इसमें वारदात को होते हुए देखा सकता है। वीडियो में दिख रहा है कि एक युवक बाइक पर बैठा रहा, जबकि दूसरा उनके पास पहुंचा।
महिला के पास पहुंचकर युवक बोला, अम्मा, ये सीएनजी पंप जाने का रास्ता किधर से है? महिला जैसे ही इशारे से रास्ता बताने लगीं, इसी दौरान युवक ने झपट्टा मारकर उनकी गले की सोने की चेन तोड़ ली और साथी के साथ बाइक पर बैठकर फरार हो गया।
सीसीटीवी में कैद हुई वारदातघटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। वीडियो करीब 1 मिनट 25 सेकंड का है, जिसमें दोनों बदमाशों की हरकतें साफ नजर आ रही हैं। वीडियो में दिख रहा है कि दोनों युवक पहले करीब एक मिनट तक रेकी करते हैं। एक बाइक स्टार्ट रखकर आसपास घूमता है। दूसरा महिला के पास पहुंचकर बात करने का बहाना बनाता है। इसके बाद महज 2 सेकंड में चेन झपटकर फरार हो जाता है।
महिला ने दी जानकारीपीड़िता इंदिरा देवी ने बताया कि मैं मूल रूप से आगरा की रहने वाली हूं। मेरे पति दरियाल सिंह की 21 साल पहले मौत हो चुकी है। वे शिक्षा विभाग में नौकरी करते थे। उनकी मौत के बाद मुझे मृतक आश्रित में सरकारी नौकरी मिली थी। कुछ महीने पहले ही मैं यूपी बोर्ड से चतुर्थ श्रेणी पद से रिटायर हुई हूं। उन्होंने कहा कि वह रोजाना सुबह 11:30 से 12:00 बजे के बीच कुत्तों को रोटी खिलाने जाती हैं।
पीड़िता ने कहा कि सोमवार को भी जब मैं घर से निकली, तो इलाका सुनसान था। तभी दो युवक बाइक पर आए। एक ने हेलमेट और दूसरे ने कैप पहन रखी थी। मैंने रास्ता बताया, तो कैप वाले ने मेरे गले पर झपट्टा मारा और चेन तोड़ ली। जब तक मैं संभलती, दोनों भाग निकले। महिला ने बताया कि उनकी चेन लगभग दो तोले सोने की थी, जिसकी कीमत करीब 2 लाख रुपये बताई जा रही है।
बढ़ी है लूट की घटनास्थानीय लोगों का कहना है कि गंगानगर क्षेत्र में पिछले छह महीनों में यह तीसरी चेन लूट की घटना है। इससे पहले भी दो बार इसी इलाके में महिलाओं से चेन लूटी जा चुकी है। कॉलोनीवासियों ने पुलिस गश्त की कमी पर नाराजगी जताई और कहा कि शाम ढलते ही क्षेत्र में असामाजिक तत्व घूमते रहते हैं। पीड़िता के बेटे हिमांशु ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं।
पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि बदमाशों ने बिना नंबर प्लेट वाली बाइक का इस्तेमाल किया था। सीओ सदर देहात शिव प्रताप सिंह ने मामले में कहा कि महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। जल्द ही लुटेरों को गिरफ्तार किया जाएगा।

मेरठ के गंगानगर के पी ब्लॉक में रहने वाली 70 वर्षीय इंदिरा देवी को दो चेन स्नैचर ने निशाना बनाया। दो तोले की सोने की चेन छीनकर बाइक से फरार हो गए। #Meerut #UttarPradesh @NavbharatTimes pic.twitter.com/tL6lkI5Eah
— NBT Uttar Pradesh (@UPNBT) November 4, 2025
सीसीटीवी में कैद हुई वारदातघटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। वीडियो करीब 1 मिनट 25 सेकंड का है, जिसमें दोनों बदमाशों की हरकतें साफ नजर आ रही हैं। वीडियो में दिख रहा है कि दोनों युवक पहले करीब एक मिनट तक रेकी करते हैं। एक बाइक स्टार्ट रखकर आसपास घूमता है। दूसरा महिला के पास पहुंचकर बात करने का बहाना बनाता है। इसके बाद महज 2 सेकंड में चेन झपटकर फरार हो जाता है।
महिला ने दी जानकारीपीड़िता इंदिरा देवी ने बताया कि मैं मूल रूप से आगरा की रहने वाली हूं। मेरे पति दरियाल सिंह की 21 साल पहले मौत हो चुकी है। वे शिक्षा विभाग में नौकरी करते थे। उनकी मौत के बाद मुझे मृतक आश्रित में सरकारी नौकरी मिली थी। कुछ महीने पहले ही मैं यूपी बोर्ड से चतुर्थ श्रेणी पद से रिटायर हुई हूं। उन्होंने कहा कि वह रोजाना सुबह 11:30 से 12:00 बजे के बीच कुत्तों को रोटी खिलाने जाती हैं।
पीड़िता ने कहा कि सोमवार को भी जब मैं घर से निकली, तो इलाका सुनसान था। तभी दो युवक बाइक पर आए। एक ने हेलमेट और दूसरे ने कैप पहन रखी थी। मैंने रास्ता बताया, तो कैप वाले ने मेरे गले पर झपट्टा मारा और चेन तोड़ ली। जब तक मैं संभलती, दोनों भाग निकले। महिला ने बताया कि उनकी चेन लगभग दो तोले सोने की थी, जिसकी कीमत करीब 2 लाख रुपये बताई जा रही है।
बढ़ी है लूट की घटनास्थानीय लोगों का कहना है कि गंगानगर क्षेत्र में पिछले छह महीनों में यह तीसरी चेन लूट की घटना है। इससे पहले भी दो बार इसी इलाके में महिलाओं से चेन लूटी जा चुकी है। कॉलोनीवासियों ने पुलिस गश्त की कमी पर नाराजगी जताई और कहा कि शाम ढलते ही क्षेत्र में असामाजिक तत्व घूमते रहते हैं। पीड़िता के बेटे हिमांशु ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं।
पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि बदमाशों ने बिना नंबर प्लेट वाली बाइक का इस्तेमाल किया था। सीओ सदर देहात शिव प्रताप सिंह ने मामले में कहा कि महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। जल्द ही लुटेरों को गिरफ्तार किया जाएगा।
You may also like

पहले फेज की 121 सीटों में से 59 एनडीए की और 61 महागठबंधन की, इसमें में जो होगा आगे वो मारेगा बाजी

हरमनप्रीत कौर को मिलेगा सचिन-विराट और धोनी वाला सम्मान, जयपुर में बनेगा भारतीय कप्तान का वैक्स स्टेचू

Exclusive: इसलिए कटा राजद के सीटिंग विधायकों का टिकट, सीट बंटवारे में किचकिच पर तेजस्वी यादव का एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

EPFO Pension Increase : EPFO पेंशन में 25% तक बढ़ोतरी का प्रस्ताव, जल्द हो सकता है ऐलान

Devotees Run Over By Train At Chunar Railway Station : मिर्जापुर के चुनार रेलवे स्टेशन पर दर्दनाक हादसा, पटरी पार कर रहे 4 लोगों की ट्रेन से कटकर मौत, सीएम योगी ने घटना का लिया संज्ञान