अशोकनगर: जिन हाथों में मेहंदी लगी थी, उन्हीं हाथों से जहर बांट रही थी। अशोकनगर जिले में पुलिस नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक महिला को स्मैक के साथ रंगे हाथ दबोचा है। उसके पास से 70 ग्राम स्मैक जब्त की गई है। इसकी कीमत बाजार में लगभग 5 लाख रुपए बताई जा रही है। दरअसल, अशोकनगर जिले के एसपी विनीत कुमार जैन के निर्देशन में पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। शहर में स्मैक सप्लाई करने वाली मुख्य सप्लायर को दबोचा है। एसडीओपी विवेक शर्मा और थाना प्रभारी मनीष शर्मा ने बताया कि गुरुवार की रात करीब 11 बजे मुखबिर से सूचना मिली थी। उसने बताया था कि बोहरे कॉलोनी की एक महिला आसमां बानो अपने शरीर में स्मैक छिपाकर बेचने के लिए एक अस्पताल के सामने रोड के नीचे खुले मैदान में खड़ी है। सूचना पर उप निरीक्षक रेणु रावत पुलिस बल के साथ अस्पताल के सामने पहुंची। जहां पर रोड किनारे नीचे मैदान में एक महिला खड़ी थी। जब पुलिस ने उसे टोका तो वह भागने का प्रयास करने लगी। पूछताछ में महिला ने किया बड़ा खुलासापुलिस ने महिला को रोका और उससे पूछताछ शुरु कर दी। पूछताछ में महिला ने बताया कि उसका नाम आसमां बानो है। पति का नाम अलीम खान उम्र 50 साल निवासी वोहरे कालोनी है। महिला तस्कर ने स्मैक को बेहद शातिराना तरीके से अपने ब्लाउज के अंदर एक मखमली रूमाल की चेन लगी जेब में छिपा रखा था। तलाशी के दौरान पुलिस को वहां से हल्के भूरे रंग का पाउडर मिला, जो जांच में स्मैक निकला। स्मैक की कीमत 5 लाख रुपए बताई जा रही है। महिला के खिलाफ पुलिस ने 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी मनीष शर्मा ने बताया कि महिला के खिलाफ 4 मामले पहले से भी दर्ज हैं।
You may also like
आज के स्कूल असेंबली समाचार: राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, और खेल की प्रमुख खबरें
अमेरिकी परमाणु लाइसेंसिंग को तेजी से बढ़ाएगा आगे, ट्रम्प ने एआई बूम और ऊर्जा सुरक्षा को बढ़ावा देने को भी कहा...
आरबीआई समर इंटर्नशिप 2025: आवेदन प्रक्रिया और महत्वपूर्ण जानकारी
पापुआ न्यू गिनी के आदिवासी: मानव मांस खाने की अनोखी परंपरा
इटावा में घरेलू हिंसा का खौफनाक वीडियो वायरल, पति ने पत्नी को पीटा