Next Story
Newszop

भारत में भी खुलने वाला है सिंगापुर जैसा यूनिवर्सल स्टूडियो, दिल्ली एयरपोर्ट से निकलकर सीधा पहुंचेंगे थीम पार्क

Send Push
भारत में जल्द ही एक बड़ा ग्लोबल एंटरटेनमेंट ब्रांड कदम रख सकता है। खबरों के मुताबिक, यूनिवर्सल स्टूडियोज भारत में अपना पहला इनडोर एम्यूजमेंट पार्क खोलने के लिए भारती रियल एस्टेट के साथ बातचीत के आखिरी दौर में है। ये पार्क दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास बनने वाले एक बड़े रिटेल प्रोजेक्ट का हिस्सा होगा, जिसकी कुल जगह करीब 30 लाख स्क्वायर फीट होगी। इसे 2027 के बीच तक खोलने की योजना है।

बता दें, यूनिवर्सल स्टूडियोज, जो अमेरिका, जापान, सिंगापुर और चीन जैसे देशों में अपने फेमस थीम पार्क्स के लिए जाना जाता है, अब उभरते हुए देशों में भी अपने पांव जमाना चाहता है। भारत में तेजी से बढ़ती आबादी और लोगों की मनोरंजन में दिलचस्पी को देखते हुए, ये कंपनी के लिए एक बेहतरीन मौका बन सकता है।
भारत में ये इस स्टूडियो के खुलना बड़ी बात क्यों है? image

यूनिवर्सल स्टूडियो ब्लॉकबस्टर फिल्मों, थ्रिलिंग राइड और इमर्सिव एक्सपीरियंस देने के लिए जाना जाता है। ये स्टूडियो आपको अमेरिका, जापान, सिंगापुर और चीन में देखने को मिल जाएगा, यहां हर साल लाखों की संख्या में पर्यटक आते हैं। यूनिवर्सल स्टूडियो के भारत आने से न केवल टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा बल्कि हजारों नौकरियां भी पैदा होंगी। जो नया एम्यूजमेंट पार्क बनने जा रहा है, वो भारत के सबसे बड़े मॉल के अंदर बनाया जाएगा।


यूनिवर्सल स्टूडियोज में क्या देखने को मिल सकता है? image
  • हॉलीवुड-थीम्ड अट्रैक्शन्स
  • जुरासिक पार्क एडवेंचर: डायनासोर से भरे जंगलों में रोमांचकारी सवारी देखने को मिल सकती है।
  • हैरी पॉटर वर्ल्ड: हॉगवर्ट्स कैसल, बटरबीयर और वैंड शॉप्स के साथ एक मैजिकल एक्सपीरियंस आपको देखने को मिल जाएगा।
  • फास्ट एंड फ्यूरियस सुपरचार्ज्ड: फेमस मूवी फ्रैंचाइज पर आधारित एक हाई-स्पीड राइड। ​

बॉलीवुड और इंडियन थीम भी हो सकती है image
  • यूनिवर्सल स्टूडियो इंडिया बॉलीवुड की ब्लॉकबस्टर फिल्मों, रामायण जैसे पौराणिक महाकाव्यों और क्षेत्रीय सिनेमा से मिले जुले अट्रैक्शन देखने को मिल सकते हैं।
  • मॉडर्न यूनिवर्सल पार्कों में वर्चुअल रियलिटी, ऑगमेंटेड रियलिटी और मोशन-सिम्युलेटर राइड्स शामिल हैं।
  • हैरी पॉटर की मैजिकल दुनिया में बटरबीयर से लेकर लोकप्रिय फिल्मों पर आधारित थीम रेस्तरां यहां देखने को मिल सकते हैं। ​

कब तक खुल सकता है यूनिवर्सल स्टूडियो image

अभी तक किसी भी बात की स्पष्ट जानकारी नहीं है, अभी केवल बात चल रही और अगर इसे अंतिम रूप दिया जाता है, तो निर्माण में 2 साल लग सकते हैं। पार्क 2027 या उसके बाद खुल सकता है।

Loving Newspoint? Download the app now