(All photo credit: pexels.com)
सिंगापुर

भारतीयों के लिए सिंगापुर वीजा पाना काफी आसान है। यहां का ई-वीजा सिस्टम बहुत तेज है, कई बार वीजा केवल 24 से 48 घंटे में ही मिल जाता है। यानी अगर आप मरीना बे सैंड्स की चमक-धमक देखना चाहते हैं या गार्डन बाय द बे में घूमना चाहते हैं, तो वीजा के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
मलेशिया

मलेशिया जाने के लिए आपके पास कई वीजा ऑप्शन हैं! चाहे e-Visa हो या eNTRI, आप अपना वीजा केवल 24 से 72 घंटे में आसानी से बनवा सकते हैं। फिर चाहे आप कुआलालंपुर में शॉपिंग करना चाहें या लंगकावी के साफ-सुथरे बीच पर आराम करना, मलेशिया का ये झटपट वीजा सिस्टम ट्रैवल प्लानिंग को काफी आसान बना देता है।
इंडोनेशिया
इंडोनेशिया ने भारतीय पर्यटकों के लिए वीजा ऑन अराइवल (VOA) सुविधा शुरू की है, जिसमें पहले से कोई आवेदन करने की जरूरत नहीं होती। जैसे ही आप इंडोनेशिया पहुंचते हैं, एयरपोर्ट पर ही तुरंत वीजा मिल जाता है। इससे यात्रियों को बिना किसी झंझट के आसानी से इंडोनेशिया की सांस्कृतिक खूबसूरती और बाली के समंदर किनारे घूमने का मौका मिलता है।
जापान
बिल्कुल परफेक्ट सुशी से लेकर टाइम पर चलने वाली ट्रेनों तक, जापान भी अपनी खूबसूरती और टेक्नोलॉजी के लिए मशहूर है, और यहां का वीजा प्रोसेस भी कुछ अलग नहीं है। हां बस ऊपर बताए गए देशों की तरह नहीं है, यहां थोड़ा टाइम लगता है, लेकिन इंडियन ट्रैवलर्स को आमतौर पर 7 से 10 वर्किंग डेज़ में वीजा मिल जाता है।
ताइवान

भारतीय यात्रियों के लिए ताइवान का ई-वीजा सिस्टम काफी आसान है। आवेदन करने के बाद सिर्फ 2 से 3 वीकडेस दिनों में वीजा मिल जाता है। ताइवान की खूबसूरत वादियां और सांस्कृतिक विविधता के साथ-साथ यात्री यहां की राजधानी ताइपेई के शानदार नजारे भी आसानी से देख सकते हैं।
वियतनाम

ये एक और देश है जहां आप बिना लंबी वीजा प्रक्रिया की चिंता किए घूमने जा सकते हैं। अगर आप वियतनाम के ऐतिहासिक होई आन शहर की गलियों में घूमना चाहते हैं या हा लॉन्ग बे की खूबसूरत समुद्री क्रूज का मजा लेना चाहते हैं, तो आपके लिए खुशखबरी है। वियतनाम का ई-वीजा सिर्फ 3 से 5 वीकडेस में बन जाता है, शायद ये सुनने के बाद आपका भी मन अब वियतनाम जाने का हो गया होगा।
थाईलैंड
अब वीजा के लिए लंबा इंतजार करने की जरूरत नहीं है, थाईलैंड का ई-वीजा ऑन अराइवल (eVOA) सिस्टम यात्रियों को वीजा लेने में काफी मदद करता है। ये सुविधा तेज और आसान है साथ ही 24 से 72 घंटों में यहां वीजा प्रोसेस हो जाता है। चाहे आप चियांग माई में मंदिर घूमने जाना चाहते हों, फुकेत में बीच देखना चाहते हों या बस असली थाई स्ट्रीट फूड खाने का मन हो, अब अचानक प्लानिंग भी आपको यहां ला सकती है।
जॉर्जिया

जॉर्जिया का ई-वीजा बनवाना बहुत आसान है और आमतौर पर 5 से 6 वीकडेस में मिल जाता है। यानी वीजा पाने के लिए ज़्यादा भागदौड़ नहीं करनी पड़ती। अपनी अनोखी संस्कृति और खूबसूरत नजरों के लिए मशहूर जॉर्जिया अब भारतीय यात्रियों के बीच भी काफी पसंद किया जा रहा है, और इसकी एक बड़ी वजह है वहां का आसान वीजा सिस्टम।
You may also like
आज 7 महिलाएं शक्ति दीदी बन ग्वालियर में संभालेंगीं फ्यूल डिलेवरी वर्कर की जिम्मेदारी
हेयर विग और नकली दाढ़ी लगाकर नमाज अदा की तो... देवबंदी मौलाना ने शरीयत का हवाला देकर बोला- जिस्म पाक नहीं होता
भारत को मिला सबसे बड़ी मुस्लिम आबादी वाले देश का साथ, आतंकवाद पर नकेल कसने की खाई कसम
केंद्र बनाम राज्यों की लड़ाई.... कैसे बनेगी 'टीम इंडिया'? ये 4 'तरीके' सुलझा सकते हैं टकराव
Range Rover SV Masara Edition: A Luxurious Limited-Edition SUV in India