'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में बाघा का किरदार निभाने वाले एक्टर तन्मय वेकारिया की मां का हाल ही निधन हो गया, जिससे वह बुरी तरह टूट गए हैं। तन्मय वेकारिया ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में इसकी जानकारी दी। तन्मय ने यह तो नहीं बताया कि उनकी मां का निधन कैसे हुए, पर उन्होंने उनकी कुछ अनदेखी तस्वीरें शेयर कर एक इमोशनल नोट लिखा है।
तन्मय वेकारिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक्टर ने मां के साथ अपने बचपन की अनदेखी तस्वीरों की झलक दिखाई है। तन्मय मां को याद कर भावुक हो और अपने दिल का दर्द उड़ेल दिया।
तन्मय वेकारिया का मां के नाम भावुक नोट, उड़ेला दर्द
तन्मय वेकारिया ने लिखा, 'दुख की बात यह है कि आप उन्हें सिर्फ तस्वीरों में देख सकते हैं और दिल में महसूस कर सकते हैं। आप उन्हें गले नहीं लगा सकते, या फिर कभी उन्हें अपने सामने नहीं देख पाएंगे। माई तुम्हारी याद आती है। मैं तुम्हें हमेशा याद करूंगा। मुझे पता है कि तुम वहां सबसे अच्छी जगह पर हो।'
फैंस ने 'बाघा' को दी हिम्मत- मां का आशीर्वाद हमेशा रहेगा
तन्मय वेकारिया के इस पोस्ट पर फैंस ने खूब कमेंट किए। उन्होंने एक्टर को हिम्मत दी और उनकी मां को श्रद्धांजलि दी। फैंस ने एक्टर को हौसला देते हुए कहा कि उनकी मां हमेशा उनके साथ रहेंगी। उनका आशीर्वाद हमेशा उनके ऊपर रहेगा।'
तन्मय वेकारिया का करियर
तन्मय वेकारिया 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' से साल 2008 से जुड़े हुए हैं। वह इसमें बाघा के रोल से घर-घर पहचान बना चुके हैं। वह एक पॉपुलर थिएटर आर्टिस्ट भी रह चुके हैं। उनके पिता अरविंद वेकारिया एक गुजराती एक्टर रहे। तन्मय ने अपने करियर में 'तारक मेहता...' के अलावा 'ढूंढते रह जाओगे' जैसे शो और गुजराती फिल्म 'समय चक्र टाइम स्लॉट' में भी काम किया।

You may also like

10 रन पर गिर गए थे 4 विकेट, घुटनों पर था इंग्लैंड, फिर हैरी ब्रूक बने संकटमोचक, ठोका तूफानी शतक

Studds IPO: 70 देशों को निर्यात करने वाली स्टड्स एक्सेसरीज का IPO आ रहा है अगले सप्ताह, क्या है कंपनी का बैलेंस शीट?

कोटा में 24 वर्षीय ओडिशा के NEET छात्र की संदिग्ध मौत, चार महीने पहले कोचिंग के लिए आया था

सुबह उठते ही सबसे पहले लेते हैं चाय की चुस्की? तो` अपने ही हाथों गवां रहे हैं मर्दानगी!

सतीश शाह की पर्सनालिटी ही बनी थी उनके लिए बड़ी मुसीबत, विलेन और कॉमेडियन के लिए नहीं थे फिट, समझते थे लोग एडिटर