उत्तर प्रदेश में एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती के नए नियमों में बड़ा बदलाव किया गया है। नई नियमावली के तहत कंप्यूटर और कला विषय के लिए सहायक शिक्षक बनने के लिए बीएड डिग्री की अनिवार्यता खत्म कर दी गई है। अब इन दोनों विषयों में बीएड केवल अधिमानी योग्यता (वेटेज के लिए) के रूप में लागू होगी। इस बदलाव से संबंधित विषयों के हजारों अभ्यर्थियों को बड़ी राहत मिली है।
पूर्व नियमों के अनुसार कंप्यूटर विषय में सहायक शिक्षक के लिए बीटेक, बीई, कंप्यूटर साइंस या कंप्यूटर एप्लीकेशन में स्नातक डिग्री के साथ बीएड होना जरूरी था। अब बीएड अनिवार्य नहीं होगा लेकिन इसके होने पर अतिरिक्त वेटेज जरूर मिलेगा। कला विषय में भी बैचलर ऑफ फाइन आर्ट्स (बीएफए) डिग्री वालों के लिए बीएड की अनिवार्यता समाप्त कर इसे अधिमानी योग्यता बनाया गया है।
हालांकि, हालिया भर्ती परीक्षा के परिणाम कंप्यूटर विषय के अभ्यर्थियों के लिए निराशाजनक रहे। कुल 1667 पदों के लिए आयोजित परीक्षा में मात्र 36 अभ्यर्थी सफल हो सके। पुरुष वर्ग के 898 पदों पर केवल 30 अभ्यर्थी सफल हुए, जबकि महिला वर्ग में 775 पदों में से सिर्फ 6 पद ही भरे गए। इस तरह से कंप्यूटर विषय में 1600 से अधिक पद खाली रह गए।
29 जुलाई 2024 को आयोजित एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा में कंप्यूटर विषय के लिए 10,801 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था, लेकिन अधिकांश अभ्यर्थी न्यूनतम अर्हता अंक प्राप्त करने में असफल रहे। नई नियमावली से आने वाले समय में अधिक संख्या में अभ्यर्थियों के चयन होने की उम्मीद की जा रही है।
The post first appeared on .
You may also like
इस्लाम जब तक अस्तित्व में रहेगा, आतंकवाद जिंदा रहेगा... पहलगाम हमले पर तस्लीमा नसरीन का तीखा हमला
तालिबान वाली अमेरिकी M4 कार्बाइन, AK-47 की मेड इन चाइना स्टील बुलेट, पहलगाम आतंकी हमले का पाकिस्तानी कनेक्शन
Pahalgam Terror Attack: बॉलीवुड सेलिब्रिटी का भी फूटा गुस्सा, पीड़ित परिवारों के लिए दुख किया प्रकट, रो पड़े अनुपम खेर
पुरुषों में वीर्य की कमी के 6 संकेत जो आपको जानने चाहिए
केंद्रीय कर्मचारियों के रिटायरमेंट नियमों पर सरकार का स्पष्टीकरण