इंटरनेट डेस्क। बिहार की राजधानी पटना से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई हैं और इस खबर के बारे में सुनकर आपके होश भी उड़ जाएंगे। जी हां यहां कथित बॉयफ्रेंड के साथ शारीरिक संबंध बनाने के बाद एक नाबालिग लड़की की मौत हो गई। यह घटना जक्कनपुर थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। लड़की जहानाबाद की रहने वाली थी। 10 दिन पहले ही उसकी मुलाकात मसौढ़ी के एक लड़के से हुई थी। लड़का भी नाबालिग है।
क्या हुआ था
मीडिया रिपोटर्स की माने तो बताया जा रहा है कि लड़के ने अपने दोस्त के कमरे पर ले जाकर लड़की के साथ संबंध बनाए। सेक्स के दौरान लड़की को ब्लीडिंग होने लगी। तबीयत बिगड़ने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस सक्रिय हो गई। पुलिस ने लड़की के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। साथ ही लड़के और उसके दोस्त को हिरासत में लिया गया, उनसे पूछताछ जारी है।
10 दिन पहले ही मिले थे
बताया जा रहा है कि लड़का और लड़की की जहानाबाद स्टेशन पर 10 दिन पहले मुलाकात हुई थी। लड़के ने लड़की को पटना बुलाया था और फिर अपने दोस्त के घर ले गया। वहां पर लड़का और लड़की दोनों ने शारीरिक संबंध बनाए। तभी लड़की को बहुत तेज ब्लीडिंग होने लगी। इसे देखकर लड़का घबरा गया। वह उसे एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचा। गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया। जब लड़की को पीएमसीएच में भर्ती कराया गया, तो चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
pc- ramonamag.com
You may also like
राजस्थान सरकार का बड़ा कदम! अनुकंपा नियुक्तियों में आएगा सुधार, शिक्षा सेवा नियमों में बदलाव को कैबिनेट की मंजूरी
सऊदी अरब ने मुस्लिमों के रुतबे को बेच दिया, इजरायल से की है दोस्ती... हूतियों ने प्रिंस MBS पर बोला बड़ा हमला
नीतीश सरकार का नौकरी का वादा महज छलावा... बिहार चुनाव को लेकर मायावती का जोरदार हमला
संसद के मॉनसून सत्र में पेश होगा नेशनल स्पोर्ट्स गवर्नेंस बिल: खेल मंत्री
यूरोपीय दौरे पर गई इंडिया 'ए' पुरुष हॉकी टीम ने चार में से तीन मुकाबले जीते