इंटरनेट डेस्क। आपने बहुत से लोगों को देखा होगा वो अपने हाथों की अंगुलियों में कछुएं वाली अंगूठी पहने रहते है। कई लोग धातु से बने कछुआ भी घर में रखते है। कछुआ न केवल एक पवित्र और शांतिपूर्ण जीव के रूप में जाना जाता है, बल्कि यह दीर्घायु, स्थायित्व, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक भी माना गया है। वास्तु विशेषज्ञों के अनुसार यदि कछुए को सही दिशा और उचित सामग्री में रख दिया जाए तो यह नकारात्मक ऊर्जा को दूर करता है तो जानते हैं आज इसके बारे में।
उत्तर दिशा में रखें धातु का कछुआ
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में कछुए को उत्तर दिशा में रखना सबसे शुभ माना जाता है। उत्तर दिशा धन के देवता कुबेर की दिशा मानी जाती है। यदि कछुआ इस दिशा में रखा जाए तो घर में आर्थिक उन्नति होगी। परिवार के सदस्यों के बीच मानसिक संतुलन भी बना रहता है।
किस सामग्री का कछुआ कहां रखें
कछुए विभिन्न प्रकार की धातुओं, क्रिस्टल, लकड़ी या पीतल आदि में उपलब्ध होते हैं। हर सामग्री का अपना अलग महत्व होता है। पीतल या धातु का कछुआ उत्तर दिशा में, क्रिस्टल का कछुआ दक्षिण-पश्चिम दिशा में रखा जा सकता है। लकड़ी का कछुआ पूर्व दिशा में रखना शुभ फलदायक माना गया है।
pc- housing
You may also like
दिल्ली: सीएससी के 16वें स्थापना दिवस का जश्न, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह करेंगे कार्यक्रम का उद्घाटन
केरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी फिलहाल टली, यमन में अंतिम प्रयास जारी
यूपी के स्कूलों में पढ़ने वाले हर बच्चे को नहीं मिलेंगे 6000 रुपये, जान लें किसे-कैसे मिलेगा फायदा?
पाकिस्तान में सिंधु नदी के गुड्डू बैराज में जलस्तर बढ़ा
जींद : रिटायर्ड कर्मचारियों ने मांगों को लेकर प्रदर्शन किया