इंटरनेट डेस्क। कुछ दिनों से बीमार होने के कारण अस्पताल में भर्ती लीजेंडरी एक्टर धर्मेंद्र का नाम लगातार चर्चा में बना हुआ है। 10 नवंबर को तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया, जहां उन्होंने जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ी। 11 नंवबर को कई न्यूज चैनलों ने उनके निधन की खबर भी चला दी, लेकिन फिर उनकी बेटी ईशा ने इन खबरों को अफवाह बताया। अब घर्मेंद्र घर वापस आ गये है।
अस्पताल से मिली छुट्टी
मीडिया रिपोटर्स की माने तो धर्मेंद्र को 48 घंटों के बाद अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। वह अपने परिवार संग सही सलामत घर वापस आ गए हैं। हालांकि, अभी उनकी हालत में कितना सुधार है, इसके बारे में कुछ भी नहीं कहा जा सकता है। 89 साल के धर्म पाजी की तबीयत बिगड़ने पर उनके परिवार और फैंस की चिंता बढ़ गई थी। अभिनेता के चाहने वाले दिन और रात उनकी सलामती की दुआ कर रहे थे।
आई थी ये खबर
मीडिया रिपोटर्स के अनुसार 10 नवंबर को खबर आई थी कि धर्मेंद्र को सांस लेने में तखलीफ हो रही थी, जिसकी वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर की निगरानी में एक्टर का इलाज चला। इस दौरान ऐसी भी खबरें सामने आई थीं कि अभिनेता की हालत ज्यादा गंभीर हो गई है और इसके चलते उन्हें वेंटिलेटर पर भी रखा गया।
pc- livetimes.news,moneycontrol.com, ndtv.in
You may also like

Delhi Blast News: दिल्ली ब्लास्ट से कितने दिन पहले डॉ. उमर ने खरीदी थी कार, सामने आई नई जानकारी

ind vs sa: भारत-दक्षिण अफ्रीका टेस्ट मैच का टॉस होगा खास, इन दो महान शख्सियतों की वजह से बनेगा ऐतिहासिक

मॉडल खुशबू अहिरवार के बॉयफ्रेंड पर लव जिहाद का केस, राहुल बनकर कासिम ने की थी दोस्ती

भारत के खिलाफ फेक प्रोपेगेंडा फैला रहा पाकिस्तान, CDS अनिल चौहान का जारी किया AI वीडियो, बिहार चुनाव से कनेक्शन

कनाडा के अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मंत्री मनिंदर सिद्धू की भारत यात्रा, निवेश और व्यापारिक संबंध पर जोर





