शकुनि महाभारत के प्रमुख किरदारों में से एक थे, और वह बेहद ही चालाक और धूर्त थे। उन्होंने ही पांडवों और कौरवों के बीच युद्ध करवाने में बड़ी भूमिका निभाई। खासकर जुआ सभा में जहां उन्होंने पांडवों को हराया था।
शकुनि के पासे हमेशा उनकी सुनते थे लेकिन आखिर उनके पासे में ऐसा क्या था जिस से वे कभी नहीं हारते थे। आखिर उनके पासे किस चीज से बने थे? इसी के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं।
एक प्रमुख पौराणिक कथा के अनुसार, शकुनि के पासे उनके पिता की हड्डियों से बने थे। गांधारी की शादी धृतराष्ट से हुई जो अंधे थे और ये बात शकुनि को नहीं पसंद थी वो नहीं चाहते थे कि ये शादी हो। इसलिए जब उनकी दूसरी शादी बात चकी तो नाराज़ धृतराष्ट्र ने गांधार पर हमला किया और उनके पूरे परिवार को बंदी बना लिया।
इस दौरान धृतराष्ट्र ने शकुनि के पिता और परिवार को जेल में भूखा-प्यासा मरने के लिए छोड़ दिया गया था। शकुनि के पिता ने अपनी मृत्यु से पहले उनसे कहा था कि मेरी हड्डियों के पासे बनवा लेना. ये हमेशा तुम्हारी बात मानेंगे। इसके बाद तुम्हे कोई भी जुए में नहीं हरा पाएगा।
यही कारण है कि ये पासे शकुनि की बात सुनते थे और वही अंक आता था जो वो चाहते हैं।. कहा जाता है कि ये पासे उनके पिता की आत्मा से जुड़े थे, जो उन्हें किसी भी जुए में जीत दिलाते थे।
You may also like
खान सर और उनकी पत्नी ने नहीं चुनी बॉलीवुड सितारों की पहली पसंद, जानिए
बुजुर्गों को लोन के दुष्चक्र में फंसाकर होता था खेल, एआई के इस्तेमाल से कैसे फर्जीवाड़ा करता था गिरोह जानिए
भारतीय रियल एस्टेट कंपनियां कमर्शियल रियल एस्टेट मार्केट में मजबूत कर रहीं अपनी स्थिति : रिपोर्ट
छोटे शहर भारत के क्विक कॉमर्स मार्केट को 2030 तक 57 बिलियन डॉलर तक ले जाएंगे : रिपोर्ट
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को संजय जायसवाल ने बताया 'पॉलिटिकल जोकर'