Next Story
Newszop

Rajasthan: बेनीवाल का बड़ा बयान, सीएम को हटाने के लिए बिना गहलोत के भाजपा षड्यंत्र नहीं रच सकती

Send Push

इंटरनेट डेस्क। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के सुप्रीमो और नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल हमेशा अपने किसी ना किसी बयान को लेकर चर्चा में रहते है। शनिवार को जोधपुर एम्स में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे तो उन्होंने मीडिया से एसआई भर्ती, गहलोत-शेखावत, मुख्यमंत्री के खिलाफ षडयंत्र जैसे मुद्दों पर बात की।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो उन्होंने कहा कि एसआई भर्ती पर रद्द कराने के लिए धरना दे रहे हैं। लेकिन भजनलाल सरकार हमारी बात नहीं सुन रही है। न्याय दिलाने के लिए दिल्ली कूच करेंगे। इसके साथ ही अशोक गहलोत और गजेंद्र सिंह शेखावत के बीच चल रही तकरार पर बेनीवाल ने कहा, शेखावत और गहलोत तो एक ही हैं, इसमें कोई नई बात नहीं है।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो गहलोत के मुख्यमंत्री के खिलाफ षडयंत्र वाले दावे पर बेनीवाल ने कहा, अशोक गहलोत खुद ही षडयंत्र रच रहे होंगे, बिना गहलोत के भाजपा षड्यंत्र नहीं रच सकती, अगर मुख्यमंत्री को हटाने के लिए भाजपा के विधायक तैयार होते हैं, इसका मतलब गहलोत साहब से कोई बात हुई होगी। पहले वसुंधरा ने गहलोत साहब को विधायक दिए थे, यह तो राजस्थान में होता आया है। कोई नई बात नहीं है।

pc- jansatta

Loving Newspoint? Download the app now