Next Story
Newszop

Nag Panchami 2025: नाग पंचमी पर जाने पूजा का शुभ मुहूर्त, आज बन रहा रवि योग भी

Send Push

इंटरनेट डेस्क। वैदिक पंचांग अनुसार आज 29 जुलाई को नाग पंचमी का त्योहार मनाया जा रहा है। ये पर्व हर वर्ष सावन माह में आता हैं और शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन नागदेवताओं की पूजा- अर्चना करने का विधान है। तो जान जानेंगे पूजा के शुभ मुहूर्त, इसके साथ ही आज बन रहे शुभ योग के बारे में।

नाग पंचमी का शुभ मुहूर्त
नाग पंचमी के पूजन का शुभ मुहूर्त सुबह 5.42 से सुबह 8.31 तक रहेगा। चौघड़िया का शुभ मुहूर्त सुबह 10.47 से दोपहर 12.28 तक रहेगा। इसके बाद दोपहर 12.27 से 2.09 तक शुभ मुहूर्त रहेगा। पूजन का अगला शुभ मुहूर्त दोपहर 3.51 से शाम को 5.32 तक रहेगा।

बन रहा रवि योग
बता दें की आज सावन की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को रवि योग भी बन रहा है। आज का दिन विशेष हैं और पूजा करने वालों को विशेष लाभ देने वाला है।

नाग पंचमी के मंत्र

नाग पंचमी के दिन ‘ऊं भुजंगेशाय विद्महे, सर्पराजाय धीमहि, तन्नो नाग: प्रचोदयात्।’ मंत्र से नाग देवता की पूजा की जाती है। इसके अलावा ‘सर्वे नागा: प्रीयन्तां मे ये केचित् पृथ्वीतले। ये च हेलिमरीचिस्था ये न्तरे दिवि संस्थिता:,’ ‘ये नदीषु महानागा ये सरस्वतिगामिन:। ये च वापीतडागेषु तेषु सर्वेषु वै नम:।’ और ‘ऊं श्री भीलट देवाय नम: मंत्र का जाप भी नाग पंचमी के दिन किया जाता है।

pc- pawankaushik.com

Loving Newspoint? Download the app now