इंटरनेट डेस्क। दिवाली के त्योहर से पहले लोगों को महंगाई का झटका लगा है। अक्टूबर माह के पहले दिन एलपीजी सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी होने से लोगों को ये झटका लगा है। एक बार फिर से केवल 19 किलो वाले सिलेंडर की कीमतों में बदलाव हुआ है।
इनका इस्तेमाल ज्यादातर होटल,रेस्टोरेंट इत्यादि में होता है। खबरों के अनुसार, 19 किलो वाले सिलेंडर की कीमत में 16 रुपए तक का इजाफा हुआ है। दिल्ली में ये एलपीजी सिलेंडर आज से 1595.50 रुपए में मिलेगा। पहले इसकी कीमत 1580 रुपए थी। कोलकाता में इसकी कीमत में 16 रुपये का इजाफा हुआ है। यहां पर अब ये सिलेंडर 1700 रुपए में मिलेगा। सितंबर में यह 1684 रुपए का था।
मुंबई में आज से कॉमर्शियल सिलेंडर अब 1531.50 रुपए के स्थान पर 1547 रुपए में मिलेगा। चेन्नई में यही सिलेंडर अब 1738 रुपए के स्थान पर 1754 रुपए में मिलेगा। हालांकि कंपनियों की ओर से घरेलू एलपीजी सिलेंडर के रेट में आज भी किसी भी प्रकार का बदलाव नहीं किया है। लोगों को ये पुरानी कीमतों पर ही मिलेगा।
PC:rajasthan.ndtv
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें
You may also like
शास्त्री जी 'श्रीवास्तव'से लाल बहादुर शास्त्री कैसे बन गए? पूर्व प्रधानमंत्री से जुड़े ऐसे 10 रोचक तथ्य
मगरमच्छों की खौफनाक लड़ाई का वायरल वीडियो
दशहरा 2025: घर लाएं ये शुभ वस्तुएं, धन और समृद्धि के लिए
Dussehra 2025: दशहरा का पर्व आज, जाने क्या रहेगा पूजा से लेकर रावण दहन तक का मुहूर्त
नवरात्रि में योगी सरकार सख्त, अयोध्या में 285 अपराधी सलाखों के पीछे