Next Story
Newszop

Bharti Singh को लेकर मां ने कर दिया है चौंकाने वाला खुलासा, कहा- वे चाहती ही नहीं थीं कि...

Send Push

इंटरनेट डेस्क। कुकिंग बेस्ड रिएलिटी शो ;लाफ्टर शेफ्स सीजन 2 में अब एक बड़ा खुलासा हुआ है। ये खुलासा कॉमेडी क्वीन भारती सिंह को लेकर हुआ है, जिनका शो में जन्मदिन मनाया गया। इसमें भारती सिंह का परिवार भी शामिल हुआ था। पहली बार इस रिएलिटी शो में भारती सिंह की मम्मी, सास और ससुर का हिस्सा लिया। भारती की मम्मी ने इस दौरान चौंकाने वाला खुलासा किया है।

खबरों के अनुसार, शो मेें राहुल ने भारती की मां पूछा कि जब वे भारती के साथ प्रेग्नेंट थीं, तब क्या खाती थीं? इस पर उन्होंने खुलासा किया कि भारती उनकी तीसरी संतान थीं और उस वक्त हालात इतने मुश्किल थे कि वे चाहती ही नहीं थीं कि वह पैदा हों।

उन्होंने इस दौरान कहा कि मैंने भारती को अकेले पाला, बिना डॉक्टर और नर्स के पैदा किया। इस पर कृष्णा अभिषेक ने मजाक में बड़ी बात कही। उन्होंने कहा कि डॉक्टर ने भी इनका स्वागत करने से मना कर दिया था! आपको बात दें कि भारती ने अपनी प्रतिभा के दम पर विशेष पहचान बनाई है। वह बॉलीवुड की कई फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा दिखा चुकी हैं।

PC: bollywoodshaadis
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Loving Newspoint? Download the app now