इंटरनेट डेस्क। उत्तर प्रदेश से एक बार फिर से दुष्कर्म का चौंकाने वाला मामला प्रकाश में आया है। यहां मैनपुरी कोतवाली क्षेत्र निवासी एक महिला ने पति के दोस्त पर तमंचे के बल पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। खबरों के अनुसार, महिला ने इस संबंध में पुलिस को बताया कि पति का दोस्त अक्सर उसके घर आता जाता था। घटना के दिन पति बाहर गया था। इसका फायदा उठाकर पति के दोस्त ने घर में घुसकर तमंचे के बल पर कई बार दुष्कर्म किया। पुलिस ने इस संबंध में अपनी जांच शुरू कर दी है।
पति काम से घर से था बाहर
पुलिस ने इस संबंध में बताया कि महिला का पति और उसका दाेस्त वारदाना बेचने का काम करता है। इसी कारण आरोपी महिला के घर आता-जाता रहता था। तीन जुलाई की रात पति काम से बाहर गया था। वहीं बच्चे ऊपर कमरे में सो रहे थे। इस दौरान आरोपी ने घर आकर पति के बारे में पूछा। इस दौरान आरोपी के पानी मांगने पर महिला रसोई में चली गई।
इसके बाद आरोपी ने तमंचा लगाकर महिला को दबोच लिया। शोर मचाने पर आरोपी ने गोली मारने की धमकी दी। इसके बाद आरोपी ने तमंचे के बल पर कई बार दुष्कर्म किया। शिकायत करने पर आरोपी ने गोली मारने की धमकी दी।पति के लौटने पर महिला ने उसे घटना की सारी जानकारी दी। इसके बाद पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया गया।
PC:tv9hindi
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें
You may also like
अनिका दुबे ने एशियन जूनियर स्क्वैश में जीता कांस्य, बनीं महाराष्ट्र की सबसे युवा पदक विजेता
डूरंड कप दूसरी बार लगातार लौटा जमशेदपुर, ट्रॉफी प्रदर्शन के साथ हुआ भव्य स्वागत
मंत्री कपिल मिश्रा ने करावल नगर क्षेत्र में जलापूर्ति संबंधी शिकायतों को दूर करने के दिए निर्देश
विनय मिश्रा वानुआतु में छिपा है, नाम बदलकर रह रहा है : सीबीआई ने आसनसोल कोर्ट को दी जानकारी
रेलवे की नोटिस से स्टेशनपारा क्षेत्र के रहवासी परेशान, छग क्रांति सेना ने किया प्रदर्शन