मुरादाबाद: कपूर कंपनी स्थित रेलवे लोको पायलट रनिंग रूम में शुक्रवार को ड्यूटी पर तैनात सुपरवाइजर ने कीटनाशक दवा पीकर आत्महत्या कर ली। उसकी हालत बिगड़ने पर साथी कर्मचारियों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन इलाज के दौरान सुपरवाइजर पंकज की मौत हो गई।
सहकर्मी गौरव ने बताई घटना की पूरी जानकारी
सुपरवाइजर के साथी गौरव ने बताया कि शुक्रवार को दोपहर 2 बजे से रात 10 बजे तक दोनों की रनिंग ड्यूटी थी। इसी दौरान पंकज कमरा नंबर9 में गया और वहां कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया। घटना के बाद ड्यूटी स्टाफ ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया और परिजनों को सूचना दी।
अस्पताल ने दी पुलिस को जानकारी, परिवार में मचा कोहराम
जिला अस्पताल के स्टाफ ने घटना की सूचना स्थानीय थाने को दी है। वहीं पंकज की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। फिलहाल घटना के पीछे के कारणों का पता नहीं चल पाया है और पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
The post appeared first on .
You may also like
कई साल बाद बन रहा है ऐसा योग ये राशि वाले हो जाएंगे मालामाल बदल जाएगी जिंदगी.
मंगल दोष से मिलेगा छुटकारा, इस मंदिर में जरुर जायें और करे ये उपाय
NIT Trichy Summer Internship 2025 Merit List Released: Over 300 Students Selected Nationwide
रूस और यूक्रेन के बीच बार-बार विफल बातचीत पर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप क्या बोले?
रणथम्भौर घटना के बाद सरिस्का में जारी हुआ टाइगर मूवमेंट का अलर्ट, करणी माता मंदिर के दर्शन को जा रहे श्रद्धालु रहें सावधान