हरिद्वार, 10 जुलाई (Udaipur Kiran) । राष्ट्रीय कामगार सेना (भारत) के पदाधिकारियों ने मुख्य नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर कर्मचारियों की समस्याओं से अवगत करवाया। प्रदेश अध्यक्ष रेखा वाल्मीकि ने बताया कि उच्च न्यायालय द्वारा संविदा कर्मचारियों को नियमित करने के आदेश होने के बाद भी उन्हें नियमित नहीं किया गया। 60 वार्ड होने पर भी सफाई कर्मचारियों की संख्या बढ़ाई नहीं गई। इससे कम कर्मचारियों को अधिक कार्य करना पड़ता है। कूड़ा उठाने वाली बाहरी कम्पनियां को हटाकर स्थानीय लोगों को रखा जाए जिससे उन्हें रोजगार मिले। इसके साथ ही ठेका प्रथा समाप्त होना चाहिए। उन्होंने बताया कि मृतक आश्रितों की काफी समय से बहाली नहीं हुई है जिसके कारण उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सेवानिवृत्त कर्मचारियों के रुका हुआ भुगतान जल्द से जल्द किया जाए। पढ़े लिखे युवाओं को पदोन्नति कर आगे बढ़ाया जाए।
उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की बहुत समस्याएं हैं उनका जल्द से जल्द निराकरण हो।
इस अवसर पर प्रदेश संरक्षक धनेश कुमार, जिलाध्यक्ष किशोर वाल्मीकि, शहर शाखा अध्यक्ष शीतल चंचल, जिला उपाध्यक्ष अमित कुमार, विकास, पप्पू खेरवाल, सरिता, कौशल्या चंचल, सुनीता चंचल, अमित छाछर आदि उपस्थित थे।
—————
(Udaipur Kiran) / डॉ.रजनीकांत शुक्ला
You may also like
Kylie Kelce ने Taylor Swift को बताया अपना जादुई सहारा
हैरी कैविल की सुपरमैन वापसी पर सवाल: नई फिल्म में बदलाव
पुणे शहर का सपना पूरा हुआ : मिलिंद एकबोटे
बाबा अमरनाथ दर्शन के यात्रियों की सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम है : संजीदा जैन
उत्तराखंड : पर्यटन सचिव ने बद्रीनाथ, माणा और औली का दौरा कर विकास कार्यों का लिया जायजा