रांची, 23 जून (Udaipur Kiran) । झारखंड के लगभग सभी स्थानों में 24 जून से हल्के से मध्यम बारिश होने की संभावना है। यह जानकारी सोमवार को मौसम विभाग ने दी।
विभाग के अनुसार राज्य के दक्षिण और पश्चिम हिस्सों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ भारी बारिश होने की आशंका है। इसके अलावा कुछ इलाकों में आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका है। इसे लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। 26 जून को भी कहीं – कहीं आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है।
इधर, सोमवार को रांची और आसपास के इलाकों में मौसम साफ रहा। कभी धूप तो कभी बादल छाए रहे। पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में सबसे अधिक बारिश दुमका में 37.2 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।
वहीं इस दौरान सबसे अधिक अधिकतम तापमान 39.9 डिग्री और सबसे कम न्यूनतम तापमान 22 डिग्री रांची नामकुम में दर्ज किया गया।
सोमवार को रांची में अधिकतम तापमान 30.3 डिग्री, जमशेदपुर में 34, डालटेनगंज में 31.2, बोकारो में 31.1 और चाईबासा में तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
—————
(Udaipur Kiran) / Vinod Pathak
You may also like
नेपाल का संविधान जारी होने के बाद विवाहित महिला को भी पैतृक संपत्ति में बराबर का अधिकार : सुप्रीम कोर्ट
राजकुमार राव की फिल्म 'मालिक' ने बॉक्स ऑफिस पर किया शानदार प्रदर्शन
इमरान खान की पूर्व पत्नी रेहम खान की सियासत में एंट्री, 'पाकिस्तान रिपब्लिक पार्टी' से करेंगी नई शुरुआत
फौजा सिंह को टक्कर मारने वाली फॉर्च्यूनर की हुई पहचान, पुलिस के हाथ अहम सुराग
मोहानलाल का धमाकेदार कैमियो: 'भा भा बा' में शामिल हुए