इंटरनेशनल क्रिमिनल पुलिस ऑर्गेनाइजेशन (आईसीपीओ-इंटरपोल) अंतरराष्ट्रीय संगठन है जो दुनिया भर में पुलिस सहयोग और अपराध नियंत्रण के क्षेत्र में काम करता है। यह दुनिया का सबसे बड़ा अंतरराष्ट्रीय पुलिस संगठन है। इसका मुख्यालय फ्रांस में है, जिसके दुनिया भर में 7 क्षेत्रीय ब्यूरो और सभी 196 सदस्य देशों में एक राष्ट्रीय केंद्रीय ब्यूरो है।
7 सितंबर 1923 को वियना में पांच दिवसीय अंतरराष्ट्रीय पुलिस कांग्रेस के समापन पर अंतरराष्ट्रीय आपराधिक पुलिस आयोग (आईसीपीसी) के रूप में इसकी स्थापना हुई थी। इंटरपोल दुनिया भर में कानून प्रवर्तन एजेंसियों को खोजी सहायता, विशेषज्ञता और प्रशिक्षण प्रदान करता है। इसका व्यापक कार्यक्षेत्र लगभग हर तरह के अपराध को कवर करता है, जिसमें मानवता के विरुद्ध अपराध, बाल पोर्नोग्राफ़ी, मादक पदार्थों की तस्करी और उत्पादन, राजनीतिक भ्रष्टाचार, बौद्धिक संपदा उल्लंघन और सफेदपोश अपराध शामिल हैं।
एजेंसी आपराधिक डेटाबेस और संचार नेटवर्क के माध्यम से राष्ट्रीय कानून प्रवर्तन संस्थानों के बीच सहयोग को भी सुगम बनाती है। आम धारणा के विपरीत इंटरपोल स्वयं एक कानून प्रवर्तन एजेंसी नहीं है।
अन्य अहम घटनाएंः
1701 – जर्मनी, इंग्लैंड और नीदरलैंड ने फ्रांस विरोधी समझौते पर हस्ताक्षर किये।
1902 – ऑस्ट्रेलिया में भयानक सूखा (अकाल) पड़ने के बाद देश भर के लोगों ने वर्षा के लिए एक साथ ईश्वर से प्रार्थना की।
1906 – बैंक ऑफ़ इंडिया की स्थापना।
1923 – विएना में इंटरपोल की स्थापना।
1931 – लंदन में गोलमेज सम्मेलन का दूसरा सत्र शुरू हुआ।
1943 – टेक्सास के ह्यूस्टन में एक होटल में आग लगने से 45 लोगों की मौत।
1950 – हंगरी में सभी मठों को बंद किया गया।
1965 – भारतीय सीमा पर चीन द्वारा सेना की तैनाती की घोषणा।
1977 – इथोपिया ने सोमालिया के साथ राजनयिक संबंध तोड़े।
1998 – अंतर संसदीय यूनियन (आईपीयू) का 100वां सम्मेलन मास्को में प्रारम्भ।
1999 – एथेंस में 5.9 तीव्रता के भूकंप से 143 लोगों की मौत, 500 से अधिक घायल हो गए तथा 50,000 लोग बेघर हो गए।
2002 – इयाजुद्दीन अहमद बांग्लादेश के नये राष्ट्रपति बने।
2004 – फिजी के विजय सिंह टाइगर वुड्स को पीछे छोड़कर विश्व के नम्बर एक गोल्फ़र बने।
2005 – ‘तेल के बदले अनाज’कार्यक्रम की जांच रिपोर्ट पेश।
2005 – मिस्र में पहली बार राष्ट्रपति चुनाव हुआ।
2006 – बेरेंट्स सागर में रूस की एक परमाणु पनडुब्बी में आग लगने से चालक दल के दो सदस्यों की मौत।
2008 – भारत-अमेरिका परमाणु करार के तहत एन.एस.जी. के 45 सदस्यों ने भारत को अन्तरराष्ट्रीय बिरादरी से परमाणु व्यापार की छूट दी।
-सिंगूर में टाटा मोटर्स मामले में बंगाल के राज्यपाल गोपालकृष्ण गाँधी,मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य व तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष ममता बनर्जी के बीच सहमति बनी।
-खगोलविदों ने आकाश गंगा के बीचोंबीच मौजूद विशालकाय ब्लैक होल साफ-साफ देखने में सफलता पाई।
2009 – सूखे को देखते हुए वित्त मंत्रालय ने ग़ैर योजना ख़र्च में 10% की कटौती के आदेश दिये।
-भारत के पंकज आडवाणी ने विश्व पेशेवर बिलियडर्स का ख़िताब जीता।
2012 – दक्षिण-पश्चिम चीन में भूकंप से 64 लोग मारे गए और 715 घायल हो गये।
जन्म
1934 – सुनील गंगोपाध्याय – सरस्वती सम्मान से सम्मानित प्रसिद्ध बांग्ला साहित्यकार।
1933 – इला रमेश भट्ट – अंतरराष्ट्रीय श्रम, सहकारिता, महिलाओं और लघु-वित्त आंदोलनों की सम्मानित नेता।
1941 – सुरेन्द्र वर्मा – हिन्दी के अग्रणी साहित्यकारों में से एक हैं।
1948 – ममूटी- मलयालम फ़िल्म अभिनेता।
1952 – आलोक मेहता – भारतीय पत्रकार, टीवी प्रसारक और लेखक।
1950 – अनिल चौधरी – प्रसिद्ध लेखक, नाट्य निर्माता तथा निर्देशक।
1950 – भावना सोमाया – भारतीय लेखक, फ़िल्म इतिहासकार, पत्रकार तथा आलोचक हैं।
1934 – बी.आर. इशारा- प्रसिद्ध फ़िल्म निर्देशक।
1963 – नीरजा भनोट- अशोक चक्र विजेता विमान परिचारिका।
1925 – पी.भानुमति – भारतीय अभिनेत्री, फ़िल्म निर्देशक, संगीत निर्देशक, गायिका, निर्माता, उपन्यासकार और गीतकार थीं।
1917 – बानो जहाँगीर कोयाजी- भारतीय चिकित्सा वैज्ञानिक तथा परिवार नियोजन विशेषज्ञ।
1889- शरत चन्द्र बोस – स्वतन्त्रता सेनानी।
1911 – टोडर ज़िकोव – बुल्गारिया के 36वें प्रधानमंत्री थे।
1826 – राजनारायण बोस – बांग्ला के प्रसिद्ध लेखक और बंगाल पुनर्जागरण के चिंतकों में से एक थे।
निधन
2013 – रोमेश भंडारी – त्रिपुरा, गोवा और उत्तर प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल थे।
1998 – के.एम. चांडी – स्वतंत्रता सेनानी तथा गुजरात और मध्य प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल।
1997 – मोबुतु सेस सीको – जैरे के राष्ट्रपति थे।
महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव
राष्ट्रीय पोषाहार दिवस (सप्ताह)
—————
(Udaipur Kiran) पाश
You may also like
धनु राशि वालों सावधान! 7 सितंबर को चंद्र ग्रहण ला सकता है बड़ा बदलाव, जानिए क्या कहते हैं सितारे
मकर राशि वालों सावधान! 7 सितंबर को चंद्र ग्रहण के बीच मिलेगा बड़ा सरप्राइज, जानें क्या कहते हैं सितारे
अच्छी बारिश के बाद गंभीरी बांध के दो गेट खोले, घोसुंडा के छलकने की संभावना तेज
कड़ी सुरक्षा के बीच यूपीएसएसएससी पीईटी परीक्षा 2025 संपन्न, परीक्षार्थियों ने क्या कहा?
नेताओं ने टैक्स छूट को बताया सुधारवादी कदम, पीएम मोदी का जताया आभार