रांची, 19 जुलाई (Udaipur Kiran) । भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने शनिवार को अपने परिवार के साथ झारखंड के प्रसिद्ध दिउड़ी मां मंदिर में पूजा-अर्चना की। यह मंदिर बुंडू में स्थित है और अपनी प्राचीनता और धार्मिक महत्व के लिए जाना जाता है। धोनी अपनी पत्नी साक्षी और बेटी जीवा के साथ मंदिर पहुंचे। मंदिर प्रांगण में पहुंचने पर मंदिर समिति की ओर से उन्हें पारंपरिक चुनरी पहनाकर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर नगाड़े की गूंज से माहौल भक्तिमय हो गया। धोनी के मंदिर आने की खबर इलाके में फैलते ही बड़ी संख्या में प्रशंसक मंदिर के बाहर एकत्र हो गए। प्रशंसक धोनी के साथ तस्वीर लेने को उत्साहित दिखे। पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे।
—————
(Udaipur Kiran) / विकाश कुमार पांडे
You may also like
एक ˏ बार इस पेड़ की जड़ को टांग दो घर के मैन डोर पर, खुद खींची चली आएंगी मां लक्ष्मी आपके द्वार, जानें बांधने का सही तरीका
कप्तान के रूप में विराट कोहली के वो 5 रिकॉर्ड, जिन्हें वह भूलना चाहेंगे
मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने अहमदाबाद में पुनर्विकसित बाल वाटिका का किया लोकार्पण
भारत-यूके एफटीए दोनों देशों के लिए फायदेमंद, बाजार का होगा विस्तार : पृथ्वीराज चव्हाण
सॉफ्ट पॉ'र्न कंटेंट पर सरकार की बड़ी कार्रवाई, बैन किए गए ये वेबसाइट्स और ऐप!