Next Story
Newszop

समर कैम्प बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए महत्वपूर्ण : सीडीओ

Send Push

जौनपुर, 4 जून (Udaipur Kiran) । मडियाहूं ब्लॉक स्थित कम्पोजिट विद्यालय कुरनी में चल रहे समर कैम्प का मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाडिया ने बुधवार को निरीक्षण किया। उनके साथ जिला समन्वयक मध्यान्ह भोजन अरुण मौर्य और जिला समन्वयक प्रशिक्षण विशाल पाण्डेय भी मौजूद रहे।

अधिकारियों ने विद्यालय में चल रही शैक्षिक और सहशैक्षिक गतिविधियों का जायजा लिया। उन्होंने बच्चों के समूह कार्य, विज्ञान, कला, खेल और अभिव्यक्ति से जुड़ी गतिविधियों का अवलोकन किया। बच्चों का उत्साह और शिक्षकों की लगन देख अधिकारी प्रभावित हुए।

मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि समर कैम्प बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए महत्वपूर्ण है। यहां बच्चों को पाठ्यक्रम के अलावा जीवन कौशल, रचनात्मकता और नेतृत्व का प्रशिक्षण मिलता है। उन्होंने प्रधानाध्यापक श्यामिनी सिंह और उनकी टीम को आयोजन के लिए बधाई दी।

कैम्प में बाल साहित्य, चित्रकला, समूह चर्चा, विज्ञान प्रयोग, मृत्तिका कला, नृत्य और योग के सत्र आयोजित किए जा रहे हैं। यह कैम्प ग्रीष्मावकाश के दौरान बच्चों को रचनात्मक और शैक्षिक गतिविधियों से जोड़े रखने का प्रयास है। इस दौरान ब्लॉक स्तरीय शिक्षा विभाग के अधिकारी, शिक्षक, अभिभावक और ग्राम समुदाय के सदस्य भी मौजूद रहे।

(Udaipur Kiran) / विश्व प्रकाश श्रीवास्तव

Loving Newspoint? Download the app now