रांची, 21 जुलाई (Udaipur Kiran) । झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमिटी ने ओडिशा के बालासोर की घटना के विरोध में सोमवार को रांची के कांग्रेस भवन से अलबर्ट एक्का चौक, तक पैदल मार्च निकाला।
कार्यक्रम में प्रदेश महिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष गुंजन सिंह ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार में देश की बेटियां, महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। बालासोर में एफएम स्वायत्त कॉलेज के परिसर में उत्पीड़न के आरोपी शिक्षक के खिलाफ शिकायत को नजरअंदाज किए जाने के बाद एक लड़की ने खुद को आग लगा ली। इससे उसकी मौत हो गई।
महिला कांग्रेस ने इस घटना की घोर निंदा की और पीड़ित परिवार को अविलंब न्याय दिलाने एवं देश की बेटियों की सुरक्षा की मांग की।
गुंजन सिंह ने भाजपा की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए कहा कि देश को भाजपा की चुप्पी नहीं, जवाब चाहिए। साथ ही भारत की बेटियों को सुरक्षा और न्याय चाहिए।
पैदल मार्च कार्यक्रम में पिंकी सिंह, संगीता टोप्पो, नीलम सहाय, अनीता सिन्हा, पार्वती सिंह, कंचन चौधरी, शहनाज खातुन, मेरी तिर्की, नीतू देवी, सरिता देवी, मीनू सिंह, सुन्दरी तिर्की, रेगिना लक्का, मीना राय, सीमा देवी, सलोनी, कविता, संध्या, रीता, रजिया सहित अन्य महिलाएं शामिल थीं।
—————
(Udaipur Kiran) / Vinod Pathak
You may also like
डॉक्टर भी कहेंगे वाह! अगर आपने रोजाना डाइट में शामिल कर लिए ये 4 ग्रीन फूड, वज़न घटेगा बिजली की रफ्तार से`
इस्लाम का वो रहस्य जो 90% मुसलमान नहीं जानते! 'अल्लाहु अकबर का वो सच्चा अर्थ जो आपकी नमाज को बदल देगा`
पत्नी ने कहा था- रात में आने की जरूरत नहीं! सुबह घर लौटा तो चौंक गया पति, घर के बाहर का मंजर देख खिसकी पैरों तले जमीन`
चूहा हो या छिपकली, मक्खी हो या मच्छर, चींटी हो या कॉकरोच। बिना ज़हर और खर्चे के तुरंत जायेंगे भाग, आज ही अपनाये ये आसान नुस्खा`
पानी की कमी से किडनी स्टोन का खतरा: जानें कितनी मात्रा में पानी पीना चाहिए