रांची, 6 जुलाई (Udaipur Kiran) । पर्यावरण दिवस के मौके पर ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे सिंह और पासवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार दूबे के निर्देश पर रांची सहित झारखंड के विभिन्न विभिन्न जिलों में एक लाख से अधिक पौधे लगाए गए। इसके साथ ही पासवा का पौधरोपण अभियान शुरू किया गया।
इस अवसर पर मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने कहा कि संपूर्ण झारखंड में पर्यावरण की रक्षा के लिए शुरू किया गया पासवा का अभियान निश्चित रूप से सराहनीय है। उन्होंने बताया कि पासवा ने झारखंड में स्कूली विद्यार्थियों के माध्यम से 50 लाख से अधिक पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है।
पासवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार दूबे ने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग के खिलाफ पासवा ने जंग प्रारंभ कर दिया है। झारखंड में 47 हजार से अधिक निजी विद्यालय हैं और पासवा का यह संकल्प है कि इस अभियान में इतनी बड़ी संख्या में निजी विद्यालयों के बच्चे 50 लाख से अधिक पौधे लगाकर पर्यावरण को संरक्षण एवं संवर्धन करेंगे।
पासवा के प्रदेश महासचिव नीरज सहाय ने कहा कि अभियान के तहत झारखंड के छोटे निजी विद्यालयों को प्रति विद्यालय 500 से 1000 पौधे, मध्यम श्रेणी के विद्यालय को प्रति विद्यालय 2000 से 3000 पौधे बड़े संस्थानों को 5000 से अधिक पौधे लगाने का लक्ष्य दिया गया है। इन विद्यालयों के बच्चे विद्यालय से प्राप्त इन पौधों को अपने अपने घरों में अभिभावक के माध्यम से एक-एक पौधा लगाकर पासवा के इस 50 लाख पाैधा लगाने के उद्देश्य को पूरा करेंगे।
पासवा के प्रदेश महासचिव फलक फातिमा ने भी भी विचार व्यक्त किया।
मौके पर आकांक्षा के डायरेक्टर वीके सिंह,केराली स्कूल के प्रिंसिपल राजेश पिल्लई,हजारीबाग जिला अध्यक्ष मींकू प्रसाद, मेघाली सेन गुप्ता सहित अन्य उपस्थित थे।
—————
(Udaipur Kiran) / Vinod Pathak
You may also like
आज के स्कूल सभा के लिए प्रमुख समाचार: राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और खेल की खबरें
अनूपपुर : पुलिया में बही कार, पूरा परिवार था अंदर, पत्नी का शव बरामद
लाखों श्रद्धालुओं ने महाप्रभु जगन्नाथ के किए दर्शन, मनोकामना होगी पूरी : संबित पात्रा
पुरी वैश्विक अध्यात्म और स्वास्थ्य गंतव्य के रूप में उभरने के लिए तैयार : मुकेश महालिंग
सफाई कर्मियों का परिश्रम ही स्वच्छ उत्तर प्रदेश की पहचान: एके शर्मा