रांची, 3 सितंबर (Udaipur Kiran) ।झारखंड में पिछले 24 घंटों के दौरान सबसे अधिक बारिश पलामू जिले के जपला में 78.4 मिमी रिकॉर्ड की गई।
इस दौरान रांची में 7.4 मिमी बारिश दर्ज की गई।
मौसम विभाग के अनुसार उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर स्पष्ट रूप से चिन्हित निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है।
अगले 24 घंटों के दौरान इसके ओडिशा होते हुए पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है। इसके चलते चार और पांच सितंबर को राज्य के कई इलाकों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है।
बुधवार को रांची और आसपास के इलाकों में बादल छाया रहा और कहीं – कहीं हल्की बूंदाबन्दी भी दर्ज की गई।
रांची में अधिकतम तापमान 24 डिग्री, जमशेदपुर में 29 डिग्री, डालटेनगंज में 30, बोकारो और चाईबासा में अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
—————
(Udaipur Kiran) / Vinod Pathak
You may also like
अगर पार्टी चाही तो 'जन्मभूमि' या 'कर्मभूमि' से लड़ूंगा चुनाव: प्रशांत किशोर
यमुना प्राधिकरण को जीआईएस में मिला विशेष उपलब्धि पुरस्कार
न्यूयॉर्क की सैर पर निकलीं अभिनेत्री आरती सिंह, पति दीपक चौहान के साथ शेयर की तस्वीरें
विपक्ष के नेताओं की भाषा स्तरहीन, संस्कारों का अभाव : योगेंद्र उपाध्याय
गैंगस्टर अरुण गवली जेल से रिहा, हत्या मामले में 17 साल बाद जमानत पर बाहर आया