Next Story
Newszop

झारखंड प्रौद्योगिकी विवि के वीसी को रांची विवि के वीसी का अतिरिक्त प्रभार

Send Push

रांची, 30 जुलाई (Udaipur Kiran) । राज्यपाल सह कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार ने बुधवार को रांची विश्वविद्यालय, रांची के कुलपति पद के सामान्य कार्यों के निष्पादन के लिए अगले आदेश तक झारखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, रांची के कुलपति को अतिरिक्त प्रभार दिया है।

साथ ही यह निर्देश दिया गया है कि सामान्य प्रशासनिक कार्यों को छोड़कर किसी भी नीतिगत निर्णय के लिए कुलाधिपति की स्वीकृति अनिवार्य होगी। यह जानकारी राजभवन की ओर से बुधवार को दी गई है।

—————

(Udaipur Kiran) / Vinod Pathak

Loving Newspoint? Download the app now