रांची, 21 अप्रैल .
पोप फ्रांसिस के निधन पर प्रदेश कांग्रेस ने गहरा शोक जताया है. पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने सोमवार को शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उनका पूरा जीवन प्रभु और चर्च की सेवा के लिए समर्पित था. उन्होंने लोगों को निष्ठा, साहस और सार्वभौमिक प्रेम के साथ सुसमाचार के मूल्यों के साथ जीना सिखाया .
वहीं प्रदेश कांग्रेस कमिटी के मीडिया चेयरमैन सतीश पॉल मुंजनी ने कहा कि करूणा, सादगी और मानवता की सेवा में समर्पित रहे पोप फ्रांसिस के निधन से मन दुखी है. उन्होंने कहा कि पोप फ्रांसिस ने न केवल इसाई समुदाय बल्कि पूरी दुनिया को प्रेम, सहिष्णुता और एकता का संदेश दिया. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे. शोक प्रकट करने वालों में रवीन्द्र सिंह, राकेश सिन्हा, अभिलाष साहू, गजेन्द्र सिंह किशोर सहदेव, संजय पांडे, राजन वर्मा सहित अन्यड का नाम शामिल है.
—————
/ Vinod Pathak
You may also like
Lips Care Tips- क्या गर्मी के कारण आपके होंठ फट गए हैं, जानिए इसके कारण
Health Tips- रोजाना मकई खाने से मिलते हैं स्वास्थ्य को कई लाभ, जानिए इनके बारे में
रिटायर्ड SI को मस्जिद चुनाव पर सजेशन देना पड़ा महंगा! नवाज पढ़कर बाहर आते ही जमीन पर गिराकर पीटा, VIDEO वायरल
कौन है ये भाभी जी जिसने पूरे राजस्थान को कर दिया दीवाना? गांव में घर बैठे कमाती है लाखों ⤙
AC Tips- क्या AC के साथ पंखा चलाना चाहिए, आइए जानते हैं यह सही हैं या नहीं