रांची, 30 जून (Udaipur Kiran) । झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) रांची जिला समिति की ओर से सोमवार को रातु रोड स्थित मां दुर्गा मंदिर में गुरूजी शिबू सोरेन के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए हवन-पूजन का आयोजन किया गया।
अनुष्ठान में पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने भाग लिया और गुरुजी की कुशलता के लिए प्रार्थना की। कार्यक्रम में उपस्थित पार्टी के केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने कहा कि गुरुजी झारखंड आंदोलन की आत्मा हैं।
राज्य की जनता उनके शीघ्र स्वस्थ होकर लौटने की कामना कर रही है। यह हवन हमारी आस्था और श्रद्धा का प्रतीक है। हवन-पूजन के संचालन में आशुतोष वर्मा और विक्की यादव ने प्रमुख भूमिका निभाई।
कार्यक्रम में केंद्रीय सदस्य पवन जेडीया, अश्विनी शर्मा, डॉ हेमलाल मेहता, धर्मेंद्र सिंह, सोनू मुंडा, आदिल इमाम, जनक नायक, तालकेश्वर महतो, कुदूस अंसारी, सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल थे।
—————
(Udaipur Kiran) / Manoj Kumar
You may also like
2025 की पहली छमाही में तमिल सिनेमा की प्रमुख रिलीज़
मुख्यमंत्री ने किया पुस्तक द अनटोल्ड केरल स्टोरी का विमोचन, बोलीं- बेटियों को सशक्त बनाया जाए
Kourtney Kardashian ने Jeff Bezos और Lauren Sanchez की शादी में नहीं लिया हिस्सा, फैंस ने की सराहना
क्या तमिल सिनेमा में नए ट्रेंड के रूप में उभर रहे हैं जांची गई थ्रिलर फिल्में?
शिवसेना सांसद नरेश म्हस्के ने ठाकरे बंधुओं के साथ आने पर कहा, 'नहीं पड़ता कोई फर्क'