रांची, 20 अगस्त (Udaipur Kiran) । झारखंड के उत्तर पश्चिमी जिलों में 22 अगस्त को भारी बारिश होने की आशंका है। इसे लेकर मौसम विभाग ने ऑरेंज जारी किया है।
राज्य के जिन जिलों में भारी बारिश होने की आशंका है उनमें पलामू, गढ़वा, लातेहार और चतरा शामिल है। विभाग ने 25 अगस्त तक राज्य के विभिन्न जिलों के कुछ हिस्सों में भारी बारिश होने की आशंका व्यक्त की है। इसे लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में सबसे अधिक बारिश पश्चिमी सिंहभूम के गोयलकेरा में 36.6 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई। इस दौरान रांची में 16.8 मिलीमीटर बारिश की गई।
बुधवार को रांची और आसपास के इलाकों में बादल छाया रहा बीच-बीच में हल्की धूप में निकली।
रांची में अधिकतम तापमान 28.6 डिग्री, जमशेदपुर में 31.6, डालटेनगंज में 32.7 डिग्री, बोकारो में 30.1 डिग्री और चाईबासा में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
—————
(Udaipur Kiran) / Vinod Pathak
You may also like
मेरठ में सेना के जवान की पिटाई पर भाजपा नेता का आक्रोश
झांसी कांड की पूरी कहानी: रचना यादव के 7 टुकड़ों में मिलने से लेकर हैवानियत की दास्तान तक, जानिए कैसे हुआ ये खौफनाक अपराध
पति ने समझा घर में घुसा चोर, लेकिन देखा पत्नी के साथ साहिल! आधी रात को बागपत में ऐसा मंजर कि मोहल्ले में मच गई खलबली
रिश्तों को शर्मसार करने वाला कांड! बागपत में मदरसे की 14 साल की छात्रा ने मुफ्ती शहजाद के बेटे के साथ किया ऐसा काम कि इलाके में मच गई सनसनी
अखिलेश यादव और चुनावी अनियमितताओं पर डीएम का जवाब