Next Story
Newszop

यमुनानगर: पूरी दुनिया ने भारत का अनुशरण कर योग पद्धति को अपनाया: सुमन बहमनी

Send Push

यमुनानगर, 21 जून (Udaipur Kiran) । 11 वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पूरी दुनिया में धूमधाम के साथ मनाया गया। इसी कड़ी में जिला यमुनानगर के सरकारी, निजी शैक्षणिक संस्थानों, धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं द्वारा भी जिले के सभी खंड व तहसील स्तर पर अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। विभिन्न स्थानों पर इन कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में पहुंचे छात्र, छात्राओं व नागरिकों ने योग किया।

तहसील बिलासपुर की अनाज मंडी में आयोजित शनिवार को अंतराष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंची यमुनानगर-जगाधरी नगर निगम की महापौर ने शिरकत की और योग किया। महापौर ने इस मौके पर कहा कि हजारों वर्षों से हमारे ऋषि, मुनियों ने योग पद्धति के माध्यम से अपने तन और मन को स्वस्थ करने के साथ-साथ अपने अध्यात्म जीवन को भी मजबूत बनाया है।

इसी विरासत को आगे बढ़ाते हुए योग गुरु रामदेव ने इस आधुनिक समय में योग के महत्व को समझाते हुए पूरी दुनिया को इसका महत्व समझाया है। जिसके कारण आज पूरा विश्व योग पद्धति की शक्ति से परिचित हुआ है और भारत का अनुशरण कर योग को अपने जीवन में अपना रहा है और अपने जीवन का महत्वपूर्ण अंग मान रहा है। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन सुबह कुछ ही मिनटों के योग करने मात्र से आम आदमी पूरा दिन चुस्त दुरुस्त रहता है और बीमारियों से भी बचा रहता है।

इसीलिए हमें प्रतिदिन अपनी प्रारम्भिक क्रिया में योग को अपनाना चाहिए। इसी तरह खंड स्तर पर आयोजित कार्यक्रम के अंतर्गत खंड रादौर में उपमंडल अधिकारी नरेंद्र कुमार, तहसील छछरौली में उप मंडल अधिकारी रोहित कुमार, सढ़ौरा ने मुख्य राजस्व अधिकारी पीयूष गुप्ता व प्रतापनगर में जिला परिषद के चेयरमैन रमेश ठसका भी विशेष रूप से पहुंचकर योग किया।

(Udaipur Kiran) / अवतार सिंह चुग

Loving Newspoint? Download the app now