रांची, 10 जुलाई (Udaipur Kiran) । वरिष्ठ कांग्रेस नेता सह पूर्व सांसद चंद्रशेखर उर्फ ददई दुबे का गुरुवार को निधन हो गया। वह बीमार थे। उनका इलाज दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में चल रहा था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। वे पलामू के विश्रामपुर से छह बार विधायक और धनबाद लोकसभा सीट से सांसद रह चुके थे।
कांग्रेस पार्टी ने अपना एक मजबूत स्तंभ खो दिया : के राजू
पूर्व मंत्री चंद्रशेखर दुबे उर्फ ददई दुबे के निधन पर कांग्रेस के झारखंड प्रभारी के राजू और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने अपना एक मजबूत स्तंभ खो दिया है, जिन्होंने अपने संपूर्ण जीवन को पार्टी और मजदूरों के लिए समर्पित कर दिया था। झारखंड प्रभारी और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने अपने शोक संदेश में कहा कि चंद्रशेखर दुबे के निधन से पार्टी को अपूरणीय क्षति हुई है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें। इसके अलावा कांग्रेस के अन्य नेताओं ने भी शोक जताया है।
—————
(Udaipur Kiran) / विकाश कुमार पांडे
You may also like
आज का धनु राशिफल,11 जुलाई 2025 : समाज में मान सम्मान मिलेगा, जिम्मेदारी से काम करें
गुरुग्राम में मौत वाली बारिश, पानी में उतरा करंट, जिम से लौट रहे 25 साल के ग्राफिक डिजाइनर की गई जान
आज का वृश्चिक राशिफल, 11 जुलाई 2025 : करियर में सफलता मिलेगी, तनाव कम होगा
आज का तुला राशिफल, 11 जुलाई 2025 : अधूरे काम पूरे करें, मां से हो सकता है मनमुटाव
आज का कन्या राशिफल, 11 जुलाई 2025 : पारिवारिक जीवन रहेगा सुखद, जीवनसाथी का मिलेगा सहयोग