Avascular Necrosis : आजकल नौजवान अपनी जिंदगी में इतने व्यस्त हैं कि छोटी-मोटी तकलीफों को नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन अगर आप 20 या 30 की उम्र में हैं और आपके कूल्हे में लगातार दर्द हो रहा है, तो इसे मामूली मांसपेशियों का खिंचाव, वर्कआउट की थकान या गलत बैठने की आदत समझकर टालें नहीं। ये दर्द कुछ गंभीर हो सकता है, जिसे अवास्कुलर नेक्रोसिस (AVN) कहते हैं।
आइए, स्टेमआरएक्स हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर के संस्थापक और रीजनरेटिव मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. प्रदीप महाजन से जानते हैं कि AVN क्या है, इसके खतरे क्या हैं और इसे कैसे पहचाना जाए।
AVN क्या है?AVN एक ऐसी स्थिति है जिसमें कूल्हे की हड्डी तक खून की सप्लाई रुक जाती है। इससे हड्डी कमजोर होकर धीरे-धीरे टूटने लगती है। अगर इसका समय पर इलाज न हो, तो ये गंभीर गठिया (आर्थराइटिस) या स्थायी अक्षमता का कारण बन सकता है। ये सोचकर हैरानी होती है कि इतनी गंभीर बीमारी इतनी चुपके से शुरू हो सकती है।
AVN के खतरेआपको लगता होगा कि ये बीमारी सिर्फ बुजुर्गों को होती है, लेकिन अब ये 20-30 साल के नौजवानों में भी दिख रही है। खासकर उनमें, जो लंबे समय तक स्टेरॉयड लेते हैं, ज्यादा शराब पीते हैं या कूल्हे में चोट का इतिहास रहा हो। इसके अलावा, सिकल सेल रोग, कोविड-19, ल्यूपस या खून के थक्के बनने की समस्या भी AVN का खतरा बढ़ा सकती है। हैरानी की बात ये है कि कई बार इसका कोई स्पष्ट कारण भी नहीं मिलता।
AVN के लक्षणशुरुआत में आपको कूल्हे या जांघ के पास हल्का-हल्का दर्द महसूस हो सकता है, खासकर ज्यादा देर खड़े रहने या चलने के बाद। धीरे-धीरे ये दर्द बढ़ता जाता है, जिससे लंगड़ाकर चलना, अकड़न या रोजमर्रा के काम जैसे क्रॉस-लेग बैठना या सीढ़ियां चढ़ना मुश्किल हो सकता है।
जल्दी पहचान और इलाज जरूरीAVN का जल्दी पता लगाना बहुत जरूरी है, वरना ये हड्डी को गंभीर नुकसान पहुंचा सकता है। स्टेम सेल थेरेपी, MDI, और क्वांटम एनर्जी मेडिसिन (QEM) जैसे आधुनिक इलाज खून की सप्लाई को बहाल करने, हड्डी को दोबारा बनाने और सूजन को कम करने में मदद करते हैं। इनसे कूल्हे की हड्डी को बदलने (हिप रिप्लेसमेंट) की नौबत से बचा जा सकता है।
डॉ. महाजन का कहना है, “अगर आपका कूल्हे का दर्द आराम करने के बाद भी ठीक नहीं हो रहा, तो इसे हल्के में न लें। AVN के बारे में ज्यादा लोग नहीं जानते, लेकिन जल्दी पता चलने से आपकी जिंदगी बदल सकती है।”
You may also like
सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट: जानें आज के ताजा रेट
आपको बर्बाद कर सकती हैं स्त्रियों के अंदर की यह बुराइयांˈ जिंदगी हो जाएगी तबाह
Government Jobs: जूनियर लीगल ऑफिसर पदों के लिए 27 अगस्त से किया जा सकता है आवेदन
Rekha Gupta : भाजपा के मुख्यमंत्री पर चाकू से हमला करने वाला आरोपी कौन है? क्या इसका गुजरात से कोई संबंध है?
अमिताभ बच्चन ने बढ़ती उम्र की चुनौतियों पर किया खुलासा