मुंबई (अनिल बेदाग): ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा ने अपने फैंस को एक ऐसा सरप्राइज देने का वादा किया है, जो भारतीय सिनेमा को हिला देगा! उन्होंने कहा, “तैयार हो जाइए, क्योंकि कुछ ऐसा होने वाला है, जो पहले कभी नहीं हुआ!” प्रियंका का यह ऐलान 15 नवंबर को हैदराबाद के रामोजी फिल्म सिटी में होने वाले ‘ग्लोबट्रॉटर’ इवेंट को लेकर है, जो अब हर सिनेमा प्रेमी की जुबान पर है। इस मेगा इवेंट में मशहूर डायरेक्टर एसएस राजामौली और सुपरस्टार महेश बाबू की मौजूदगी इसे और भी खास बनाएगी।
50,000 फैंस के साथ बनेगा इतिहास‘ग्लोबट्रॉटर’ इवेंट में करीब 50,000 फैंस के शामिल होने की उम्मीद है, जो इसे भारत का सबसे बड़ा लाइव फैन इवेंट बनाएगा। हाल ही में पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुम्भा’ लुक सामने आने के बाद से फैंस की उत्सुकता सातवें आसमान पर है। प्रियंका की चमकदार मौजूदगी और राजामौली की क्रिएटिव जादूगरी इस इवेंट को न सिर्फ भारत में, बल्कि पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बना रही है। यह इवेंट भारतीय सिनेमा के लिए एक मील का पत्थर साबित होने वाला है।
क्या होगा वो बड़ा खुलासा?सिनेमा प्रेमी इस बात को लेकर बेताब हैं कि 15 नवंबर को ऐसा क्या होने वाला है, जो भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की दिशा बदल देगा। क्या यह कोई नई फिल्म का ऐलान होगा? या फिर कोई ऐसा प्रोजेक्ट, जो विश्व सिनेमा में भारत का परचम लहराएगा? प्रियंका, राजामौली और महेश बाबू की तिकड़ी ने पहले ही फैंस की उम्मीदें आसमान छूने पर मजबूर कर दी हैं। यह तारीख अब सिर्फ एक दिन नहीं, बल्कि भारतीय सिनेमा के लिए एक ‘ऐतिहासिक पल’ बनने जा रही है।
You may also like

होटल में इस्तेमालˈ हुआ साबुन आखिर जाता कहां है? जानिए उस राज़ को जो 90% लोग नहीं जानते﹒

इस्लामाबाद बम धमाके के बाद श्रीलंकाई क्रिकेटर पाकिस्तान से रवाना, पाकिस्तान-श्रीलंका वनडे सीरीज पर संकट के बादल

अपने इस अंगˈ में खीरे डाल कर बेच रहा था लड़का देखते ही हो जाएगी उल्टी देखकर सबके उड़ गए होश﹒

न बायपास सर्जरीˈ न दवा कैसा भी हो हार्ट ब्लॉकेज ये देसी उपाय नसों की कर देगा सफाई﹒

पाकिस्तान में 27वें संविधान संशोधन को मंजूरी, असीम मुनीर बनेंगे देश के पहले CDF, हाथ में होगा परमाणु बम का बटन





