अगली ख़बर
Newszop

टैक्सी में QR कोड देख मुंबई की लड़की खुशी से झूम उठी, पेमेंट का नहीं बल्कि…

Send Push

आजकल डिजिटल पेमेंट का जमाना है, हर तरफ QR कोड नजर आते हैं। टैक्सियों में भी सफर खत्म होने पर स्कैन करके पैसे चुकाने का चलन हो गया है। लेकिन मुंबई की एक लड़की को टैक्सी में लगा QR कोड देखकर बिल्कुल अलग वाला सरप्राइज मिला। बाद में उसने इस मजेदार किस्से को सोशल मीडिया पर शेयर भी किया। लड़की ने कहा कि मुंबई के इस क्रिएटिव कल्चर पर उसे बहुत नाज है।

अनोखा QR कोड और ड्राइवर की बात

लड़की ने बताया कि वो एक लोकल काली-पीली टैक्सी में सवार थी। आगे की सीट पर QR कोड चिपका देखा तो सोचा, वाह, ये तो पेमेंट के लिए है। उत्साहित होकर ड्राइवर से पूछा भी। लेकिन ड्राइवर ने हंसते हुए कहा कि ये पेमेंट का नहीं, बल्कि उसके बेटे का यूट्यूब चैनल है। लड़की ने शेयर किया कि ड्राइवर के अनुसार, ये चैनल रैप म्यूजिक का है, जहां बेटा अपने गाने अपलोड करता है।

दिव्युषी सिन्हा नाम की इस लड़की ने सोशल मीडिया पर पूरा पोस्ट डाल दिया। उनका कहना है कि ये आइडिया कमाल का है। उन्होंने QR कोड और उसके नीचे लगे नोट की फोटोज भी पोस्ट कीं। उस नोट पर बच्चे ने खुद लिखा था, ‘हैलो, मैं राज हूं, इस टैक्सी ड्राइवर का बेटा हूं। इसे स्कैन करें, ये मेरा यूट्यूब चैनल है जहां मैं रैप म्यूजिक शेयर करता हूं। प्लीज लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करें। उम्मीद है आपको पसंद आएगा, थैंक यू।’

न्यूजपॉईंट पसंद? अब ऐप डाउनलोड करें