Money Laundering case : प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शुक्रवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा के बिहार कैडर के अधिकारी संजीव हंस और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के पूर्व विधायक गुलाब यादव को धनशोधन मामले में गिरफ्तार किया। ईडी ने इन लोगों की गिरफ्तारी से पहले शुक्रवार को छापेमारी की थी।
ALSO READ:
आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि हंस को पटना से गिरफ्तार किया गया, जबकि यादव को एजेंसी ने धनशोधन निवारण अधिनियम (PMLA) की धाराओं के तहत दिल्ली से हिरासत में लिया। ईडी ने इन लोगों की गिरफ्तारी से पहले शुक्रवार को छापेमारी की थी।
ALSO READ:
वर्ष 1997 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी हंस बिहार ऊर्जा विभाग के प्रधान सचिव रह चुके हैं जबकि यादव राजद के पूर्व विधायक हैं। उन्होंने 2015 से 2020 तक मधुबनी जिले की झंझारपुर विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व किया था। दोनों के खिलाफ धनशोधन का मामला बिहार पुलिस की एक प्राथमिकी से संबंधित है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
You may also like
Honor का धमाका! 108MP कैमरा, 6000mAh बैटरी और 12GB रैम के साथ दो नए स्मार्टफोन लॉन्च
दिव्य कला मेला दिव्यांगजनों के आर्थिक एवं सामाजिक सशक्तिकरण का माध्यमः डॉ वीरेन्द्र कुमार
विकलांग शब्द की जगह दिव्यांग शब्द का प्रयोग किया जाएः वीरेन्द्र कुमार
हिंदी के संरक्षण और विकास में हिंदी कवियों-साहित्यकारों का अहम योगदान: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
चुनाव आयोग के सी-विजिल ऐप पर आचार संहिता उल्लंघन की 576 शिकायतें दर्ज